रेलवे ने U.P में यहां लिया ट्रैफिक ब्लॉक, कई रेलगाड़ियों को किया गया रद्द

भारतीय रेलवे ने लखनऊ मंडल में तकिया और बीघापुर रेल सेक्शन के बीच व बीघापुर से उन्नाव रेल सेक्शन के बीच ट्रैफिक ब्लॉक लिया है. इस ट्रैफिक ब्लॉक के चलते कई रेलगाड़ियां प्रभावित रहेंगी.
रेलवे ने U.P में यहां लिया ट्रैफिक ब्लॉक, कई रेलगाड़ियों को किया गया रद्द

रेलवे ने U.P में इन जगहों पर लिया ब्लॉक, कई ट्रेनें प्रभावित (फाइल फोटो)

भारतीय रेलवे ने लखनऊ मंडल में तकिया और बीघापुर रेल सेक्शन के बीच व बीघापुर से उन्नाव रेल सेक्शन के बीच ट्रैफिक ब्लॉक लिया है. इस ट्रैफिक ब्लॉक के चलते कई रेलगाड़ियां प्रभावित रहेंगी.

07 घंटे का लिया गया है ब्लॉक
रेलवे की ओर से लखनऊ मंडल में 10 जुलाई को सुबह 06 बजे से दोपहर 01 बजे तक ब्लॉक लिया गया है. इस दौरान लिमिटेड हाइट सबवे बनाने का काम किया जाना है. ये काम दलमऊ और उन्नाव सेक्शन पर होगा.

इन रेलगाड़ियों को किया गया रद्द
रेलने वे प्रयाग रेलवे स्टेशन से कानपुर के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 14101/14102 को 10 जुलाई को रद्द करने का निर्णय लिया है.
रायबरेली से ऊंचाहार होते हुए कानपुर तक जाने वाली गाड़ी संख्या 54153 को 10 जुलाई को रद्द किया गया है.
कानपुर से ऊंचाहार होते हुए रायबरेली जाने वाली गाड़ी संख्या 54154 को 09 जुलाई को रद्द किया गया है.
रायबरेली से कानपुर के बीच चलने वावली पैसेंजर ट्रेन गाड़ी संख्या 54211 दिनांक 10.07.2019 & 11.07.2019 को रद्द रहेगी.
कानपुर- रायबरेली पैसेंजर ट्रेन गाड़ी संख्या 54212 को 09.07.2019 & 10.07.2019 को रद्द किया गया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

इन रेलगाड़ियों के मार्ग में हुआ बदलाव
रेलवे ने गाड़ी संख्या 14218 चंड़ीगढ़ - इलाहबाद के बीच चलने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस के मार्ग को 09 जुलाई को बदलने का निर्णय लिया है. यह रेलगाड़ी कानपुर - लखनऊ - रायबरेली और ऊंचाहार हो कर चलाई जाएगी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6