&format=webp&quality=medium)
भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई गाड़ियों में डिब्बे बढ़ाए (फाइल फोटो)
रेल यात्रियों की मांग को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने लगभग आधा दर्जन रेलगाड़ियों में अतिरिक्त डिब्बे लगाने की घोषणा की है. इन डिब्बों में तत्काल प्रभाव से ये डिब्बे लगाए जाएंगे. अतिरिक्त डिब्बे लगने से ऐसे यात्रियों को कनफर्म सीट मिलने की संभावना काफी बढ़ जाएगी जो लम्बे समय से वेटिंग टिकट ले कर सीट कनफर्म होने का इंतजार कर रहे हों.
इन गाड़ियों में बढ़ाई जा रहे हैं अतिरिक्त डिब्बे
रेलवे ने यात्रियों को दिया तोहफा
भारतीय रेलवे ने इंदौर से खजुराहो के बीच एक नियमित रेलगाड़ी चलाने की घोषणा की है. स्थानीय लोग काफी समय से इस गाड़ी को चलाने की घोषणा कर रहे थे. इस गाड़ी को चलाए जाने की घोषणा के बाद इंदौर से सांसद व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने ट्वीट कर सभी को बधाई दी.
लोकसभा अध्यक्ष ने ट्वीट कर दी बधाई
लोकसभा अध्यक्ष ने अपने ट्वीट में कहा कि पिछले 60 सालों से छतरपुर एवं खजुराहो का सीधा इंदौर से रेल कनेक्शन नहीं था. अब सप्ताह में चार बार, इंदौर से 15.55 बजे इंदौर खजुराहो एक्सप्रेस, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, बीना, ललितपुर, टीकमगढ़ के रास्ते सुबह 6 बजे खजुराहो पहुंचेगी. इससे स्थानीय लोगों को काफी सुविधा होगी.