&format=webp&quality=medium)
(Source: PTI)
Indian Railway Rules: लंबी दूरी के सफर के लिए लोग हमेशा से रेलवे को पसंद करते हैं. ये सफर सुरक्षित होने के साथ ही आरामदायक भी होते हैं. लेकिन ट्रेन से सफर करने के दौरान आपको कुछ बातों ध्यान रखना चाहिए. यह आपको और आपके साथ करने वालों लोगों के लिए सफर को और अधिक आसान बना देता है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) के नियम के मुताबिक रात में 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक के समय को सोने के लिए रखा गया है. इस दौरान आपको अपने बर्थ पर ही रहने, तेज आवाज में संगीत सुनने आदि को लेकर मनाही रहती है. वहीं इस दौरान TTE भी आपका टिकट चेक नहीं करता है.
ट्रेन में सफर के दौरान अगर देर रात आपके बर्थ पर अपर या मिडिल बर्थ (Middle Berth rules) का कोई यात्री बैठा रहता है, तो आपको सोने में परेशानी हो सकती है. रेलवे के नियम (Indian Railway Rules) के मुताबिक रात 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक के समय में आप इन यात्रियों को उनकी बर्थ पर जाने को कह सकते हैं. ऐसे ही अगर दिन के समय मिडिल बर्थ का कोई यात्री अपनी बर्थ खोलता है, तो आप उसे मना कर सकते हैं.
रेलवे ने बताया कि रात में यात्रियों की नींद खराब न हों, इसके लिए नाइट लाइट को छोड़कर अन्य सभी लाइट को बंद करना होगा. इसके अलावा ग्रुप में सफर करने वाले यात्री भी रात में तेज आवाज में बात नहीं कर सकते हैं.
रेलवे के नियमों (Indian Railways Rules) के अनुसार अब रात के सफर के दौरान आपका कोई भी सहयात्री रात में तेज आवाज में मोबाइल फोन पर बात नहीं कर सकेगा. इसके अलावा तेज आवाज में गाने सुनने पर भी रोक रहेगी. रेलवे ने सफर के दौरान यात्रियों की सहूलियत के लिए नियमों को लागू किया है. इसका उल्लंघन करने वाले यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है.
यात्रियों की तरफ से ऐसी भी शिकायतें आई हैं कि ट्रेन में काम करने वाले सपोर्ट स्टाफ भी रात में फोन पर तेज आवाज में बात करते हुए गुजरते हैं, जिनसे यात्रियों की नींद में खलल पड़ता है. ऐसे में रात में चेकिंग स्टाफ (Indian Railway Ticket Checker) और अन्य कर्मचारियों को भी शांति से अपना काम निपटाना होगा.
रेलवे के नियमों के मुताबिक रात में 10 से लेकर सुबह 6 बजे के बीच अमूमन TTE भी टिकट चेक नहीं करते हैं. यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाने के लिए यह नियम बनाए गए हैं, ताकि उनके नींद में खलल न पड़े. हालांकि अगर आपकी यात्रा रात 10 बजे के बाद शुरू होती है, तो यह नियम लागू नहीं होता है. ऐसी स्थिति में टिकट चेकर आपका टिकट चेक कर सकता है.