&format=webp&quality=medium)
दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से भागलपुर के बीच चलने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस नए रंगरूप में दिखाई देगी. (फाइल फोटो)
दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से भागलपुर के बीच चलने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस नए रंगरूप में दिखाई देगी. इस ट्रेन के डिब्बों को भागलपुर की मशहूर मंजूषा आर्ट से सजाया गया है. इस ट्रेन के डिब्बों पर कलाकारों ने खूबसूरत कलाकृतियां बनाई हैं.
विक्रमशिला एक्सप्रेस अब नए रूप में
मालदा डिविजन में पड़ने वाले भागलपुर रेलवे स्टेशन से विक्रमशिला एक्सप्रेस को नए रंगरूप में 10 अगस्त से आम यात्रियों के लिए शुरू किया गया. यात्री ट्रेन में इस बदलाव को काफी पसंद कर रहे हैं.

मिथला पेंटिंग से सजी ट्रेन
रेलवे ने इसके पहले नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से दरभंगा के बीच चलने वाली बिहार संपक्र क्रांति ट्रेन पर यह प्रयोग किया था. इस ट्रेन के डिब्बों को मधुबनी (मिथिला) पेंटिंग के जरिए सजाया गया था. रेलवे के इस प्रयोग को यात्रियों ने काफी पसंद किया. इन पेंटिंगों के जरिए जहां ट्रेनों की खूबसूरती बढ़ी वहीं यात्रियों का यात्रा का अनुभव बेहतर हुआ.

मधुबनी पेंटिंग से सजाए जा रहे डिब्बे
मधुबनी पेटिंग बिहार के मिथिला अंचल की लोककला है, जिसमें अनूठे ज्यामितीय पैटर्न का उपयोग कर महीन रेखाओं वाली रंगीन चित्रकारी की जाती है. दानापुर मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक मिथिला पेंटिंग से कुल 100 डिब्बे सजाए जाने का प्लान है.