गणपति विसर्जन पर वेस्टर्न रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, ये जानकारी है जरूरी

अनंत चतुर्दशी पर गणपति विसर्जन के दौरान होने वाली यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हएु रेलवे ने कई सारे इंतजाम किए हैं. इसके तहत 12 और 13 सितम्बर को स्पेशल लोकल ट्रेनें चलाने का भी फैसला लिया गया है.
गणपति विसर्जन पर वेस्टर्न रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, ये जानकारी है जरूरी

गणपति विसर्जन के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें (फाइल फोटो)

अनंत चतुर्दशी पर गणपति विसर्जन के दौरान होने वाली यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हएु रेलवे ने कई सारे इंतजाम किए हैं. इसके तहत 12 और 13 सितम्बर को स्पेशल लोकल ट्रेनें चलाने का भी फैसला लिया गया है.

इस बात का रखें ध्यान

12.09.2019 को शाम को चर्नी रोड स्टेशन पर चर्चगेट की ओर जाने वाली स्लो ट्रेनें PF 2 पर नहीं रुकेंगी. लेकिन चर्चगेट की ओर सभी फास्ट ट्रेनें मुंबई सेंट्रल से चर्चगेट के बीच सभी स्टेशनों पर रुकेंगी. 12 और 13-9-19 की रात में वेस्टर्न रेलवे (WR) स्पेश्ल लोकल ट्रेनें चलाएगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

वेस्टर्न रेलवे से रात में चलेगी पहली ट्रेन

वेस्टर्न रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 12 सितम्बर की रात 0.15 बजे चर्चगेट से विरार के बीच पहली स्पेशल लोकल ट्रेन रवाना होगी. ये ट्रेन रात 1.52 बजे चर्चगेट स्टेशन पर पहुंचेगी. इसके बाद हर आधे घंटे के अंतर पर एक स्पेशल लोकल ट्रेन चलाई जाएगी.

वापसी में ये होगा शिड्यूल

वापसी में पहली स्पेशल लोकल ट्रेन चर्चगेट से रात 1.15 बजे चलाई जाएगी. ये ट्रेन रात 2.50 बजे विरार रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी. इसके बाद हर आधे घंटे में चर्चगेट से विरार के लिए लोकल ट्रेन चलाई जाएगी.

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6