METRO में सफर होगा आरामदायक, DMRC ने बनाया भीड़ घटाने का प्‍लान

मेट्रो यात्रियों के लिए अच्‍छी खबर है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (DMRC) ने मेट्रो का सफर आरामदायक बनाने के लिए हरेक ट्रेन में कोच बढ़ाने का फैसला किया है.
METRO में सफर होगा आरामदायक, DMRC ने बनाया भीड़ घटाने का प्‍लान

मार्च 2021 तक सभी 6 कोच वाली ट्रेनों को 8 कोचों में बदलेेेेगा DMRC. (Dna) 

मेट्रो यात्रियों के लिए अच्‍छी खबर है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (DMRC) ने मेट्रो का सफर आरामदायक बनाने के लिए हरेक ट्रेन में कोच बढ़ाने का फैसला किया है.

6 कोच वाली ट्रेन में बढ़ेंगे डिब्‍बे
दिल्ली मेट्रो की योजना मार्च 2021 तक सभी 6 कोच वाली ट्रेनों को 8 कोचों में बदलने और उन्हें रेड (Red), येलो (Yelloe) और ब्लू (Blue) लाइन सेवाओं में लगाने की है. अभी इन 3 लाइनों पर 6 कोच और 8 कोच, दोनों तरह की ट्रेनें चल रही हैं.

120 नए कोच खरीदेगा DMRC
DMRC के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन 120 नए कोच की खरीद कर रहा है. यह काम मार्च 2021 तक पूरा होने की संभावना है. रेड लाइन (लाइन 1) पर 39 छह कोच वाली ट्रेन, येलो (लाइन 2) पर 12 और ब्लू लाइन (लाइन 3-4) पर छह कोच वाली नौ ट्रेन हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

ब्‍लू और येलो लाइन सबसे व्‍यस्‍त
ब्लू और येलो लाइन सबसे व्यस्त कॉरिडोर हैं और इस पर ज्यादातर 8 कोच वाली ट्रेनें हैं. हालांकि, अब भी छह-कोच वाली कुछ ट्रेनें बची हैं और ये पूरी तरह से आठ-कोच ट्रेन सेट में बदल जाएंगी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6