15 जुलाई को रवाना होगा Chandrayaan 2, चांद पर पहुंचने वाला चौथा देश बनेगा भारत

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) ने Chandryaan2 की लांचिंग की तारीख घोषित कर दी है. चंद्रयान 2 को श्रीहरिकोटा से 15 जुलाई को रात 2.51 बजे रवाना किया जाएगा. इसका वजन 3.8 टन है. इस मिशन पर इसरो की ओर से लगभग एक हजार करोड़ खर्च किए गए हैं.
15 जुलाई को रवाना होगा Chandrayaan 2, चांद पर पहुंचने वाला चौथा देश बनेगा भारत

15 जुलाई को चंद्रयान 2 को लांच करेगा इसरो (फाइल फोटो)

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) ने Chandryaan2 की लांचिंग की तारीख घोषित कर दी है. चंद्रयान 2 को श्रीहरिकोटा से 15 जुलाई को रात 2.51 बजे रवाना किया जाएगा. इसका वजन 3.8 टन है. इस मिशन पर इसरो की ओर से लगभग एक हजार करोड़ खर्च किए गए हैं.

जीएसएलवी एमके-3 रॉकेट से होगी लांचिंग
Chandryaan2 को जीएसएलवी एमके-3 रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा. 3800 किलो वजनी स्पेसक्राफ्ट में 3 मॉड्यूल ऑर्बिटर, लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) होंगे. चंद्रयान में एक 6-पहिए वाला रोबोट वाहन है, जो संस्कृत में अनुवाद करता है. यह सौर ऊर्जा से कार्य करता है और केवल लैंडर विक्रम के साथ संवाद कर सकता है.

भारत चाैथा देश बन जाएगा
Chandryaan2 मिशन 6 या 7 सितंबर को चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव के पास लैंड करेगा. इस उपलब्धि के बाद भारत चांद की सतह पर पहुंचने वाला चौथा देश बन जाएगा. इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन अपने यानों को चांद की सतह उतार चुके हैं.

chandryan

Add Zee Business as a Preferred Source

चांद की सतह से जुटाए जाएंगे आंकड़े
इसरो की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार ऑर्बिटर अपने पेलोड के साथ चांद की परिक्रमा करेगा. लैंडर चंद्रमा पर उतरेगा और वह रोवर को स्थापित करेगा. रोवर एक चलने वाला उपकरण रहेगा जो चांद की सतह से जानकारियां जुटाएगा. लैंडर को चांद की सतह पर एक नरम लैंडिंग के लिए डिज़ाइन किया गया है जिसका नाम भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक डॉ. विक्रम ए साराभाई के नाम पर रखा गया.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6