एयर इंडिया शुरू कर रहा है ये नई सेवा, इस देश की यात्रा होगी आसान

देश की सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया की ओर से मुंबई से हांग कांग के बीच एक सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू करने की घोषणा की गई है. यह उड़ान 19 सितम्बर से शुरू की जाएगी.
एयर इंडिया शुरू कर रहा है ये नई सेवा, इस देश की यात्रा होगी आसान

एयर इंडिया इस देश के लिए शुरू करेगा सीधी उड़ान (फाइल फोटो)

देश की सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया की ओर से मुंबई से हांग कांग के बीच एक सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू करने की घोषणा की गई है. यह उड़ान 19 सितम्बर से शुरू की जाएगी.

हांग कांग के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान

विमान कंपनी की ओर से शरू की जा रही यह उड़ान सप्ताह में सातों दिन चलेगी. गौरतलब है की कारोबार के सिलसिले में बड़े पैमानो पर मुंबई से हांग कांग के लिए लोग यात्रा करते हैं. इस उड़ान के शरु होने से इन यात्रियों को काफी राहत मिलेगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

नैरोबी के सितम्बर में शुरू होगी उड़ान

राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया की ओर से विश्व पर्यटन दिवस 27 सितम्बर 2019 पर मुम्बई से नैरोबी के लिए सीधी उड़ान शुरू करने की घोषणा की गई है. इस उड़ान के शुरू होने से भारत व केन्या के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी.

मुम्बई से होगी सीधी उड़ान

देश के सिविल एविएशन मिनिस्टर डॉक्टर हरदीप पुरी ने एक ट्वीट के जरिए इस उड़ान को शुरू किए जाने की जानकारी दी. उन्होंने अपने ट्वीट में बताया कि मुम्बई से नैरोबी की ये उड़ान सप्ताह में 04 दिन चलाई जाएगी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6