टैक्स रिफंड के फर्जी SMS से बचें, एक Click कर सकता है आपका अकाउंट खाली

अगर आपको भी आतें हैं इनकम टैक्स से जुड़े कोई भी SMS तो रहें सावधान! ये SMS आपका बैंक अकांउट कर सकते हैं खाली. आयकर विभाग की ओर से हमेशा ही Alert किया जाता है. एक फर्जी SMS के जरिए टैक्सपेयर्स को फंसाकर अकाउंट हैक किया जा रहा है.
टैक्स रिफंड के फर्जी SMS से बचें, एक Click कर सकता है आपका अकाउंट खाली

कोई भी ग्राहक आपना पिन, OTP, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड की डिटेल्स किसी के साथ भी शेयर ना करें.

अगर आपको भी आतें हैं इनकम टैक्स से जुड़े कोई भी SMS तो रहें सावधान! ये SMS आपका बैंक अकांउट कर सकते हैं खाली. आयकर विभाग की ओर से हमेशा ही Alert किया जाता है. एक फर्जी SMS के जरिए टैक्सपेयर्स को फंसाकर अकाउंट हैक किया जा रहा है. कोई भी ग्राहक आपना पिन, OTP, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड की डिटेल्स किसी के साथ भी शेयर ना करें. ये सारे SMS फर्जी होतें हैं.

बढ़ते डिजिटल के साथ आज के समय में धोखाधड़ी भी बड़ गई है. हैकर अब आयकर विभाग के नाम पर रिफंड का फर्जी मेल भेजकर ग्राहक के अकांउट से पैसे गायब कर रहे हैं. ऐसे में बिना देखे या पढ़े SMS या E-Mail का जवाब देना आपके लिए परेशानी बड़ा सकता हैं

IT डिपार्टमेंट नहीं मांगता ये जानकारियां
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने जारी अपने ईमेल में कहा है कि विभाग कभी भी करदाताओं से उनके डेबिट या क्रेडिट कार्ड का पिन, ओटीपी, पासवर्ड जैसी कोई जानकारी नहीं मांगता. साथ ही टैक्स रिफंड के लिए बैंक खाते की जानकारी भी विभाग को नहीं चाहिए होती है. इसलिए ऐसे किसी मैसेज पर ध्यान न दें. इनकम टैक्स का कहना है कि विभाग के पास पहले से करदाता की पूरी डिटेल होती है. ऐसे में उन्हें एसएमएस के जरिए कोई डिटेल की जरूरत नहीं होती.

Add Zee Business as a Preferred Source

फिशिंग ई-मेल से होता है फ्रॉड
इनकम टैक्स विभाग ने कहा है कि इस तरह के फ्रॉड फिशिंग ई-मेल या एसएमएस के जरिए होते हैं, जिसमें कोई लिंक दिया गया हो. इनकी पहचान काफी आसान है. बस ध्यान से देखने की जरूरत है. इनकम टैक्स विभाग ने कहा है कि जिस आईडी से ई-मेल आता है, उसे ध्यान से देखें. ई-मेल आईडी की या तो स्पेलिंग गलत होगी या फिर डिपार्टमेंट की वेबसाइट से मिलता-जुलता कोई नाम हो सकता है.

मेल आए तो क्या करें
> इस तरह के ई-मेल में अटैचमेंट दिए होते हैं. उन्हें न खोलें.
> ई-मेल में दिए गए किसी लिंक पर क्लिक न करें.
> अगर आप धोखे से किसी लिंक को क्लिक कर दें तो उसमें कहीं भी अपने बैंक अकाउंट, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड आदि की निजी जानकारी न भरें.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6