SIP Calculator: सिर्फ ₹1000/महीना लगाकर देखिए कमाल, मिलेंगे 2 करोड़ 33 लाख 60 हजार रुपए, चेक करें कैलकलुेशन

SIP Calculator: लंबी अवधि में निवेश का फायदा इसलिए है क्योंकि, इसमें कम्‍पाउडिंग के जरिए मोटा रिटर्न कमाया जा सकता है. अगर आप भी फ्यूचर के ल‍िए सुरक्ष‍ित न‍िवेश करना चाहते हैं तो अपने न‍िवेश की शुरुआत कर सकते हैं.
SIP Calculator: सिर्फ ₹1000/महीना लगाकर देखिए कमाल, मिलेंगे 2 करोड़ 33 लाख 60 हजार रुपए, चेक करें कैलकलुेशन

SIP Calculator: अगर आपको करोड़पति (Crorepati) बनना है तो थोड़ा पैसा निवेश करना पड़ेगा. इसमें कोई प्रोडक्ट या इंस्ट्रूमेंट नहीं खरीदना है. न ही शेयर बाजार (Stock Market) में लगाना है. SIP ऐसा ही एक टूल है, जिसके जरिए लंबी अवधि में करोड़पति बनने का लक्ष्य पूरा किया जा सकता है. लंबी अवधि में निवेश का फायदा इसलिए है क्योंकि, इसमें कम्‍पाउडिंग के जरिए मोटा रिटर्न कमाया जा सकता है. अगर आप भी फ्यूचर के ल‍िए सुरक्ष‍ित न‍िवेश करना चाहते हैं तो अपने न‍िवेश की शुरुआत कर सकते हैं.

हर महीने 1000 रुपए का कमाल

आप न‍ियम‍ित छोटे न‍िवेश से बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं. यहां हम आपको बताएंगे क‍िस तरह आप छोटे निवेश से बड़ा फंड (Large Fund With Small Investment) बना सकते हैं. हम यहां पर आपको 1000 रुपए महीने के प्‍लान के बारे में बताते हैं. हर महीने एक हजार रुपये की बचत करना कोई बड़ी बात नहीं है.

Add Zee Business as a Preferred Source

SIP देता है बंपर र‍िटर्न

आप म्‍यूचुअल फंड (Mutual Fund) में न‍िवेश कर सकते हैं. 1000 रुपए के SIP से आप करोड़पत‍ि बनने तक का सफर तय कर सकते हैं. आइए जानते 1000 रुपए से कैसे 2 करोड़ का फंड तैयार होगा? आपको हर महीने 1000 रुपए का निवेश म्‍यूचुअल फंड में करना होगा. प‍िछले कुछ सालों पर ध्‍यान दें तो कई म्‍यूचुअल फंड ने 20 फीसदी तक या इससे भी ज्‍यादा का रिटर्न दिया है.

20 साल के लिए करें निवेश

हर महीने 1000 रुपए का न‍िवेश करना होगा. इस अमाउंट को 20 साल तक जमा करने पर आप कुल 2.4 लाख रुपए जमा करते हैं. 20 साल में सालाना 15 फीसदी के रिटर्न पर आपका फंड बढ़कर 15 लाख 16 हजार रुपए हो जाएगा. वहीं, 20 फीसदी सालाना र‍िटर्न की बात करें तो यह फंड बढ़कर 31.61 लाख रुपए हो जाएगा.

SIP Calculation investment plan save just Rs 1000 every month to get over 2 crore rupee on maturity and wealth gain

30 साल के न‍िवेश पर मिलेंगे 2 करोड़ रुपए से ज्यादा

SIP Calculator से समझें अगर आप हर महीने 1000 रुपए का न‍िवेश करते हैं तो 20 फीसदी के सालाना र‍िटर्न से मैच्‍युर‍िटी पर 86.27 लाख रुपए का फंड मिलेगा. अगर यही अवधि 30 साल हुई तो 20 फीसदी के रिटर्न से आपका 2 करोड़ 33 लाख 60 हजार रुपए का फंड तैयार होगा. म्‍यूचुअल फंड पर न‍िवेशक को कम्‍पाउंडिंग का फायदा मिलता है. इसमें हर महीने निवेश करने की सुविधा होती है. यही कारण है छोटी र‍कम के निवेश पर आपको बड़ा फंड मिलने की उम्‍मीद रहती है.

डिस्‍कलेमर : म्‍यूचुअल फंड में न‍िवेश जोख‍िम के अधीन है. किसी भी तरह के न‍िवेश से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6