&format=webp&quality=medium)
PPF Account: पब्लिक प्रॉविडेंट फंड आपके सेविंग्स और रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार करने के लिए बड़ा निवेश टूल है. सरकार की ओर से चलाई जाने वाली इस योजना में आपको सालाना 7.1 फीसदी की दर से रिटर्न मिलता है, जोकि हर तिमाही पर रिवाइज किया जाता है. इस योजना की एक बेहतरीन बात ये भी है कि ये एक टैक्स सेविंग इंस्ट्रूमेंट भी है. इसपर आप 1.5 लाख रुपये तक का टैक्स बचा सकते हैं. सालाना मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी अमाउंट दोनों ही टैक्स-फ्री होते हैं, लेकिन आपको इस योजना में निवेश करते वक्त एक शर्त का सख्ती से पालन करना होता है. इसमें आपको एक साल में न्यूनतम 500 रुपये का निवेश करना ही होता है, और अगर आप न्यूनतम निवेश की शर्त को पूरा नहीं करते हैं तो आपका पीपीएफ अकाउंट इनऑपरेटिव (PPF Account inoperative) हो जाता है.
आपका पीपीएफ अकाउंट इनएक्टिव होने के बाद आपको इसपर ब्याज तो मिलता रहता है, लेकिन इसके अपने कई नुकसान होते हैं. जैसे कि आप अपने पीपीएफ अकाउंट पर लोन नहीं ले सकते. साथ ही इसे फिर से चालू कराने के लिए आपको जुर्माना भरना पड़ता है. लेकिन अच्छी बात है कि आप अपने बंद हो चुके अकाउंट को भी फिर से चालू करा सकते हैं.