Post Office Scheme: अगर आपने पोस्ट ऑफिस से इंश्योरेंस पॉलिसी ले रखी है तो आप अपने बच्चों को भी पोस्ट ऑफिस की एक खास चिल्ड्रेन पॉलिसी या बाल जीवन बीमा (Bal Jeevan Bima) स्कीम के तहत इंश्योरेंस कवर दे सकते हैं. यह काफी फायदेमंद स्कीम है. यह स्कीम पॉलिसीहोल्डर्स के बच्चों को लाइफ इंश्योरेंस कवर देता है. आइए हम यहां इस पॉलिसी के बारे में विस्तार से समझ लेते हैं.
1/6पोस्ट ऑफिस की ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, बाल जीवन बीमा स्कीम के तहत मैक्सिमम दो बच्चों के लिए प्रावधान है. आप अपने 5 साल से लेकर 20 साल तक के बच्चे को इस स्कीम में शामिल कर सकते हैं. साथ ही पॉलिसीहोल्डर की उम्र 45 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
2/6ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, पोस्ट ऑफिस चिल्ड्रेन पॉलिसी (Post Office Children Policy) के तहत सम एश्योर्ड 3 लाख रुपये या माता-पिता के सम एश्योर्ड के बराबर है.
5/6बच्चों के लिए यह पॉलिसी लेते समय मेडिकल एग्जामिनेशन की जरूरत नहीं होती है. हालांकि बच्चे का स्वस्थ रहना जरूरी है. एक बात ध्यान रहे इस स्कीम में पॉलिसी सरेंडर करने का प्रावधान नहीं है.
6/6पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम (Post Office Scheme) में एन्डाओमेंट पॉलिसी की तरह ही बोनस शामिल होते हैं. उदाहरण के लिए प्रति वर्ष प्रति 1000 रुपये पर 52 रुपये आखिरी बोनस ऐड किया गया था.