पोस्ट ऑफिस (India Post) में निवेश करने के वैसे तो कई ऑप्शन हैं. लेकिन इनमें एक ऐसा निवेश ऑप्शन है जो आपको एफडी (FD) से ज्यादा रिटर्न देता है. इसमें बेहतर रिटर्न के साथ-साथ आपको टैक्स छूट भी मिलती है. इसमें निवेश का जोखिम नहीं है और आपको निश्चित इनकम भी देता है. आइए हम यहां इसमें निवेश और इसके फायदे और तरीकों को जान लेते हैं.
1/6एनएससी (NSC) सिर्फ 100 रुपए में भी खरीदा जा सकता है. आप अपनी क्षमता के मुताबिक इनका adjustment करके 100 रुपये या इसके ऊपर किसी भी लिमिट तक की राशि का NSC खरीद सकते हैं. ज्यादा टैक्स छूट पाने के लिए आप हर साल 1.5 लाख की एनएससी खरीद सकते हैं.
2/6NSC में इस समय 7.9% ब्याज मिल रहा है, जोकि 5 साल की पोस्ट ऑफिस FD पर मिल रही ब्याज दर 7.7% से बेहतर है. अगर इसकी तुलना बैंकों के एफडी से करें तो बहुत अंतर देख सकते हैं. इस समय बैंक पांच साल के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.25% से 6.5% का ब्याज दे रहे हैं. कह सकते हैं कि आपको ब्याज पर करीब 1.5% का फायदा मिलेगा.
3/6जब आप एनएससी खरीदते हैं, तब जो ब्याज दर आपको मिलती है. वही मेच्योरिटी (5 साल) पूरी होने तक रहेगी. कुल मिलाकर अगले पांच साल तक आपके एनएससी के ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं होगा.
4/6एनएससी में निवेश करने पर आप टैक्स छूट भी पा सकते हैं. आप निवेश की गई राशि पर इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत tax छूट ले सकते हैं. यह छूट एक वित्तीय वर्ष के दौरान अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक के एनएससी (NSC) पर ले सकते हैं. हालांकि, NSC पर मिलने वाला ब्याज टैक्स फ्री नहीं होता.
5/6एनएससी (NSC) देश के किसी भी Post Office से खरीद सकते हैं और उन्हें किसी भी दूसरे पोस्ट ऑफिस में ट्रांसफर करा सकते हैं. साथ ही मेच्योरिटी होने पर वहां से भुना भी सकते हैं. ऐसे में एनएससी भुनाते समय एनएससी ट्रांसफर का certificate साथ में रखना होता है. एनएससी खो जाने या डैमेज होने पर आप डुप्लीकेट एनएससी भी बनवा सकते हैं.
6/6एनएससी खरीदने से पहले आपको अपनी आईडी प्रूफ (Identity Proof) और एड्रेस प्रूफ जैसे Voter Card/PAN Card/Adhar Card आदि में से कोई दो डॉक्यूमेंट के original और photocopy दोनों लेते जाएं. एनएससी कैश देकर भी खरीदे जा सकते हैं और cheque या demand draft देकर भी खरीद सकते हैं. (फोटो - रॉयटर्स, पीटीआई, जी बिजनेस)