देशभर में फैले कोरोना वायरस के कारण सरकार ने लॉकडाउन को 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया है. ऐसे में खेती-किसानी करने वाले किसी भी वयक्ति को अगर पैसों की जरूरत हैं तो उसे किसी से भी पैसे मांगने की जरूरत नहीं है. देश के किसानों के लिए सरकार की ओर से किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की सुविधा दी जा रही है. इसके जरिए आप अपनी सभी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं. केंद्र सरकार की ओर से इस योजना के सभी लाभार्थियों को 1.6 लाख रुपए की लिमिट के किसान क्रेडिट कार्ड (kisan credit card) देने का ऐलान किया था. आइए आज हम आपको बताते हैं कि आप इस क्रेडिट कार्ड के लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं-
1/6जिन भी ग्राहकों ने पीएम किसान सम्मान निधि में खाता खुलवा रखा है. सिर्फ वही ग्राहक सरकार की इस योजना का फायदा ले सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल साइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा.
2/6यहां से आपको किसान क्रेडिट कार्ड का फॉर्म डाउनलोड करना होगा. ऑफिशियल साइट के होमपेज पर आपको Download KCC form का ऑप्शन दिखाई देगा. यहां से आप फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं.
3/6आपको यहां पर एक पेज का फॉर्म मिलेगा. इस फॉर्म को आपको अपनी भूमि के दस्तावेज, फसल की डिटेल के साथ फिल करना होगा. इसके अलावा यह घोषित करना होगा कि उन्होंने किसी अन्य बैंक या शाखा से कोई और किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बनवा रखा है. इसके अलावा इस फॉर्म को आप www.argicoop.gov.in से भी डाउनलोड कर सकते हैं.
4/6इस क्रेडिट कार्ड में ग्राहकों को 1.60 लाख रुपए तक की ऑटो लिमिट मिलती है. इसके अलावा अगर किसी भी खाताधारक की फसल इससे अधिक मूल्य की है. वह लोग ज्यादा रकम का क्रेडिट कार्ड बनवा सकते हैं. इसके लिए उनसे जो भी डिटेल मांगी जाएगी उसको बैंक में जमा करना होगा.
5/6सरकारी की इस योजना से अबतक देशभर के लगभग 9 करोड़ 34 लाख लोग जुड़ चुके हैं. मोदी सरकार ने इस स्कीम के तहत 2022 तक देश के 14 करोड़ किसानों को जोड़ने का लक्ष्य तय किया है.
6/6इसके अलावा किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत आपको 31 मई तक लोन चुकाने में भी छूट मिली है. इससे पहले इस कर्ज को चुकाने की आखिरी तारीख 31 मार्च थी, जिसे अब बढ़ाकर 31 मई कर दिया गया है. यही नहीं इस पर किसी भी तरह की पेनल्टी या अतिरिक्त ब्याज भी नहीं लगेगा.