बेलगाम भाग रहे सोने को 'बजट' में है खरीदना? ये ऑप्शन हो सकते हैं बेस्ट, ट्राई करके देखें

इन दिनों सोने ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. MCX पर पहली बार सोने का रेट 72600 रुपए के पार निकल गया. वहीं घरेलू बाजार में शुक्रवार को सोने का 10 ग्राम का रेट 72650 रुपए के पार निकल गया है. महज दो महीने में सोने में 11,000 से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है. वहीं साल की बात करें तो इस साल अब तक 15% की तूफानी तेजी देखी गई है. ऐसे में हर कोई गोल्‍ड में निवेश के बारे में सोच रहा है. हालांकि ज्‍यादातर लोगों का मानना है कि गोल्‍ड में निवेश के लिए मोटे पैसे की जरूरत होती है, लेकिन गोल्‍ड में निवेश के ऐसे कई तरीके हैं जिनकी मदद से आप चाहें तो अपने बजट में रहकर भी निवेश कर सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6