Balika Samriddhi Yojana: लड़कियों को शिक्षित करने के लिए सरकार की तरफ से कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है. जैसे 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान, बालिका समृद्धि योजना (बीएसवाई), सुकन्या समृद्धि योजना, CBSE उड़ान योजना, बालिका समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री लाडली योजना, मुख्यमंत्री राजश्री योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना आदि.
1/8सरकार की तरफ से चलाए इस योजना का लक्ष्य हर वर्ग की लड़कियों को शिक्षित करना है. शिक्षित होने के बाद ही लड़कियां आत्मनिर्भर बन पाएंगी.
2/8बालिका समृद्धि योजना सरकार की तरफ से लड़कियों को शिक्षित करने के लिए एक योजना है. इसकी शुरुआत 1993 में की गई थी.
3/8इस योजना का फायदा गरीबी रेखा से नीचे आने वाले यानी बीपीएल (BPL) परिवार में जन्मी लड़कियों को मिलता है. इस योजना के जरिए सरकार उनकी आर्थिक मदद करती है. ताकि बेटियों का भविष्य सुरक्षित हो सके.
4/8बालिका समृद्धि योजना के जरिए लड़कियों के माता-पिता को बेटियों को पढ़ाने में आसानी होती है. इस योजना के जरिए बेटियों के जन्म से लेकर उनकी पढ़ाई का सारा खर्च सरकार उठाती है.
5/8इस योजना के तहत बेटी होने पर मां को बेटी के जन्म के बाद 500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. इसके बाद हर साल उसकी पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप दी जाती है. जिसमें क्लास I-III तक हर छात्रा को प्रत्येक कक्षा के लिए 300 रुपये प्रति वर्ष, कक्षा 5-10 छात्रवृत्ति राशि: रु. 600, रु. 700, रु. 800, और रु. 1000 प्रति वर्ष दिए जाते हैं.
6/8बालिका समृद्धि योजना के लिए अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीके से आवेदन कर सकते हैं. अगर आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले किसी भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता या स्वास्थ्य सेवा केंद्रों से जाकर फॉर्म लेना होगा.
7/8इस योजना के लिए सिर्फ भारत का स्थाई निवासी ही अप्लाई कर सकता है. इस योजना के लिए सिर्फ गरीबी रेखा से नीचे रहने वाला परिवार ही आवेदन कर सकता है. इस योजना का लाभ सिर्फ 15 अगस्त 1997 को या फिर उसके बाद जन्म लेने वाली बच्ची को मिलेगा. इस योजना का फायदा सिर्फ 1 परिवार में दो बच्चियों को मिलेगा.
8/8आधार कार्ड राशन कार्ड जन्म प्रमाण पत्र माता-पिता का पहचान पत्र आय प्रमाण पत्र निवास प्रमाण पत्र बैंक पासबुक डीटेल पासपोर्ट साइज फोटो