Akshaya Tritiya 2022: हिंदूओं के लिए अक्षय तृतीया को एक बेहद शुभ पर्व के तौर पर जाना जाता है. वैशाख मास की शुक्ल पक्ष के तृतीया के दिन पड़ने वाले इस पर्व पर सोना खरीदने का विशेष महत्व है. अगर आप भी Akshaya Tritiya पर सोना या सोने की ज्वेलरी खरीदने जा रहे हैं, तो कुछ बातों का विशेष ध्यान दीजिए, जिससे आप नकली सोना खरीदने से बच सकते हैं. यहां हम आपको कुछ आसान तरीके बता रहे हैं, जिससे आप सोने की शुद्धता माप सकते हैं.
1/6सोने की शुद्धता को पहचानने का सबसे आसान तरीका हॉलमार्किंग का ध्यान रखना है. सोने के आभूषण खरीदते समय हमेशा BIS का हॉलमार्क को देखें. हालांकि इस बात का ध्यान भी रखना जरूरी है कि सोने की यह हॉलमार्किंग कितनी असली है. असली हॉलमार्क पर भारतीय मानक ब्यूरो का तिकोना निशान होता है और उस पर हॉलमार्किंग सेंटर के लोगो के साथ सोने की शुद्धता भी लिखी होती है.
2/6सोने की क्वालिटी को सुनिश्चित करने वाले हॉलमार्किंग की जांच के लिए BIS ने BIS Care App नाम नाम का एक ऐप जारी किया है. इसकी मदद से आप आसानी से किसी भी सामान की हॉलमार्किंग या ISI मार्क को जांच सकते हैं. यही नहीं अगर आपको सामान की क्वालिटी को लेकर संदेह है, तो आप इसकी शिकायत भी कर सकते हैं.
3/6हॉलमार्किंग की जांच के अलावा आप सोने की शुद्धता को जांचने के लिए आप कुछ आसान घरेलू नुस्खों को भी आजमा सकते हैं. इसके लिए आपको अपने सोने के गहनों को पानी की बाल्टी में डुबोना होगा. अगर गहना डूब जाए तो समझिए सोना असली है, वहीं अगर यह कुछ देर तैरता रहे तो समझिए सोना नकली है. दरअसल, सोना कितना भी हल्का हो कितनी भी कम मात्रा में हो वह पानी में हमेशा डूब जाएगा.
4/6आप घर में ही सिरका या विनेगर के जरिए भी सोने की शुद्धता की पहचान कर सकते हैं. सोने की ज्वेलरी पर विनेगर की कुछ बूंदों को डालें. अगर इसके रंग में कोई बदलाव नहीं होता है, तो समझ लीजिए सोना असली है. अगर ज्वेलरी का रंग बदल जाता है, तो समझ लीजिए सोना नकली है.
5/6सिरका टेस्ट के अलावा आप अपनी ज्वलरी का एसिड टेस्ट भी कर सकते हैं. इसके लिए आप अपने सोने के आभूषण पर पिन से हल्का खरोंच लगाएं. फिर इसके ऊपर नाइट्रिक एसिड की कुछ बूंद डालें. असली सोने पर इसका कोई असर नहीं होगा, लेकिन नकली सोना तुरंत हरा हो जाएगा.
6/6आपके सोने की ज्वेलरी में कोई मिलावट तो नहीं, यह जांचने के लिए आप मैग्नेट टेस्ट भी कर सकते हैं. सोना चुंबक पर नहीं चिपकता है. इसलिए एक स्ट्रॉन्ग चुंबक लें और उससे सोने के पास ले जाएं. अगर आपकी ज्वेलरी में जरा भी हरकत होती है, तो इसमें कुछ मिलावट हो सकती है.