&format=webp&quality=medium)
जीवन में कब किसके सामने कौन सी परिस्थिति आ जाए, कोई नहीं जानता. मुश्किल समय में परिवार को आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने का बहुत आसान तरीका है टर्म इंश्योरेंस. Term Insurance बेसिक जीवन बीमा पॉलिसी (Life insurance policy) है, जो आपको सुरक्षा का कवर देती. इसमें बीमाधारक की अचानक मृत्यु हो जाने पर परिवार को इंश्योरेंस की पूरी रकम यानी सम इंश्योर्ड मिलता है. इस तरह टर्म इंश्योरेंस के जरिए आप मुश्किल समय आर्थिक मदद के जरिए परिवार के लोगों के जीवन को सुरक्षित करते हैं. जानिए कैसे तय करें टर्म इंश्योरेंस का कवर और इसे खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान.
एक्सपर्ट्स का मानना है कि टर्म इंश्योरेंस को उम्र के हिसाब से कवर किया जा सकता है. अगर आप 30 साल से कम उम्र के हैं तो आपको इनकम का 25-30 गुना कवर लेना चाहिए. 30-45 साल के बीच हैं तो इनकम का 15-20 गुना का बीमा लें और 45 साल से ऊपर हैं तो आय की 10 गुना रकम का बीमा होना चाहिए. आपकी इनकम पर कितने लोग निर्भर हैं, इसका आकलन भी ज़रूरी है.
कम उम्र के लोगों को अक्सर टर्म इंश्योरेंस फिजूल खर्च लगता है. लेकिन अगर प्रैक्टिकल होकर सोचें, तो अनहोनी कभी भी और किसी भी उम्र पर हो सकती है. ऐसे मेंटर्म इंश्योरेंस को जल्द से जल्द लेना चाहिए. इसका एक फायदा ये है कि कम उम्र पर आपको सस्ते प्रीमियम के साथ इंश्योरेंस पॉलिसी मिल जाती है. इसके अलावा एक बार जो प्रीमियम दे दिया वो हमेशा फिक्स रहेगा.