&format=webp&quality=medium)
महिलाओं के लिए बेस्ट है LIC की ये पॉलिसी, 1000 रुपए से भी कम प्रीमियम और लाखों में है रिटर्न(Reuters)
भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation of India- LIC) समय-समय पर हर वर्ग के हिसाब से नए-नए प्लान लेकर आता रहता है. आज हम आपको बताएंगे LIC के ऐसे प्लान के बारे में जिसके लिए आपको बहुत ज्यादा रकम जुटाने की जरूरत नहीं है. ये प्लान खासतौर से महिलाओं के लिए बनाया गया है. कम आय पाने वाली वर्किंग महिलाएं या घर गृहस्थी संभालने वाली घरेलू महिलाएं भी मात्र 29 रुपए रोजाना बचाकर इस प्लान को खरीद सकती हैं, मैच्योरिटी होने पर लाखों का रिटर्न प्राप्त कर सकती हैं. जानिए एलआईसी की इस स्कीम के बारे में.
हम बात कर रहे हैं एलआईसी की आधारशिला पॉलिसी (LIC Aadhaar Shila Policy) के बारे में, जो महिलाओं के लिए बचत करने का एक बेहतरीन विकल्प है. इसमें 8 साल की उम्र से लेकर 55 साल की उम्र तक की महिलाएं निवेश कर सकती हैं. साथ ही इसमें कम से कम 75 हजार और अधिक से अधिक 3 लाख तक का बीमा प्लान खरीद सकती हैं. लेकिन इसके लिए महिलाओं के पास पास यूआईडीएआई (UIDAI) द्वारा जारी आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक बैंक अकाउंट होना जरूरी है.
इस स्कीम पर महिलाएं कम से कम 10 साल और ज्यादा से ज्यादा 20 साल के लिए निवेश कर सकती हैं. ये निवेश आप मात्र 29 रुपए रोजाना बचाकर भी शुरू कर सकती हैं. अगर आप रोजाना 29 रुपए बचाती हैं तो 31 दिनों के हिसाब से 899 रुपए आपको बचाने होंगे. अगर आप 899 रुपए प्रतिमाह के हिसाब से 20 सालों तक जमा करती हैं तो आप कुल 215760 रुपए का निवेश करेंगी. लेकिन पॉलिसी के मैच्योर होने पर 397000 हजार रुपये मिलेंगे, जो निवेश की रकम का लगभग दोगुना है. आप चाहें तो किस्त को देने का विकल्प मासिक, तिमाही, छमाही और वार्षिक भी चुन सकती हैं.
मान लीजिए कि इस प्लान को लेने वाली महिला की मृत्यु हो जाए, तो भी उसका पैसा व्यर्थ नहीं जाएगा. इस स्थिति में उसके घर के सदस्यों को तय राशि अदा कर दी जाएगी. लेकिन इस स्कीम में टैक्स की कोई छूट नहीं है.