क्रेडिट और डेबिट कार्ड खोने या ऑनलाइन फ्रॉड की टेंशन से हो जाइए फ्री, यह प्‍लान फ्री में देगा कैश

Card Protection Plan: ब्रिटेन की एक कंपनी सीपीपी ग्रुप पीएलसी भारत सहित विभिन्न देशों में कार्ड प्रोटेक्शन प्लान (CPP) की सुविधा उपलब्ध करा रही है. आज हम इसी सुविधा के बारे में विस्‍तार से बताने जा रहे हैं.
क्रेडिट और डेबिट कार्ड खोने या ऑनलाइन फ्रॉड की टेंशन से हो जाइए फ्री, यह प्‍लान फ्री में देगा कैश

इस प्‍लान को लेकर आप अपने सभी डेबिट और क्रेडिट कार्ड सुरक्षित कर सकते हैंं (फोटो: pixabay)

आजकल शायद ही कोई ऐसा व्‍यक्ति होगा जिसकी जेब में 2-4 क्रेडिट या डेबिट कार्ड न हों. दरअसल, कैशलेस ट्रांजैक्‍शंस के इस दौर में हर कोई या तो कार्ड से पेमेंट करता है या मोबाइल वॉलेट के जरिए. एक तरफ जहां क्रेडिट और डेबिट कार्ड नकद पैसे साथ रखने से जुड़े रिस्‍क को कम करते हैं, वहीं इनके चोरी होने का खतरा भी हर वक्‍त बना रहता है. यदि आपके पास 2 या इससे अधिक कार्ड हैं तो कार्ड की चोरी होने के बाद नुकसान की संभावना अधिक होती है, क्‍योंकि उन्‍हें कार्ड ब्‍लॉक कराने के लिए सभी बैंकों को अलग अलग फोन करना होगा. विभिन्न कार्डों की सुरक्षा के लिए ब्रिटेन की एक कंपनी सीपीपी ग्रुप पीएलसी भारत सहित विभिन्न देशों में कार्ड प्रोटेक्शन प्लान (CPP) की सुविधा उपलब्ध करा रही है. आज हम इसी सुविधा के बारे में विस्‍तार से बताने जा रहे हैं.

ऐसे काम करता है CPP

  • डेबिट-क्रेडिट कार्ड गुम होने या उससे संबंधित फ्रॉड को CPP कवर करता है.
  • कार्ड खोने पर आप एक कॉल करेंगे गुम हुए आपके सभी कार्ड एक साथ ब्‍लॉक कर दिए जाएंगे.
  • कंपनी इसके लिए 24 घंटे वाली हेल्‍पलाइन 60004000 चलाती है.
  • डायल करने के लिए इस नंबर से पहले आपको स्‍थानीय शहर का STD कोड डालना होगा.
Add Zee Business as a Preferred Source

Credit Card

ये हैं CPP के फायदे

  • आपके लिए इमरजेंसी ट्रैवल, होटल और नकदी की व्‍यवस्‍था भी की जाएगी.
  • प्रीमियम और प्‍लैटिनम मेंबर को 20,000 रुपये और क्‍लासिक मेंबर को कार्ड के खोने या चोरी होने की दशा में 5,000 रुपये नकद उपलब्‍ध कराए जाते हैं.
  • इसके अतिरिक्‍त आपको कार्ड के खोने या चोरी होने के 15 दिन पहले से फिशिंग और ऑनलाइन फ्रॉड का कवर उपलब्‍ध कराया जाता है. इस कवर की अधिकतम राशि 3 लाख रुपये होती है.

Credit Card

CPP का सालाना मेंबरशिप चार्ज

  • क्‍लासिंक सिंगल प्‍लान - 1699 रुपये
  • प्रीमियम ज्‍वाइंट प्‍लान - 2199 रुपये
  • प्‍लैटिनम फैमिली प्‍लान - 2799 रुपये
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6