&format=webp&quality=medium)
EPFO Higher Pension Scheme 2023: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन Employees' Provident Fund Organisation (EPFO) की ओर से Employees' Pension Scheme (EPS) के तहत ज्यादा पेंशन ऑफर (EPS Higher Pension) करने वाले ऑप्शन की चर्चा लगातार हो रही है. अब EPFO सब्सक्राइबर्स ज्यादा पेंशन पाने के लिए इस विकल्प का चुनाव कर सकते हैं. इसके लिए ऑनलाइन लिंक एक्टिव है और मई तक के लिए डेडलाइन भी बढ़ा दी गई है, लेकिन यह योजना किन लोगों के लिए है, ये जानना जरूरी है, और इसके लिए अप्लाई करने के लिए पहले आपको कुछ चीजें कन्फर्म करनी होंगी.
ऐसे कर्मचारी जो 1 सितंबर, 2014 से पहले EPF के सदस्य थे और इसके बाद भी उनकी सदस्यता बनी रही, वो इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं. यानी कि आप कर्मचारी पेंशन योजना के साथ सरकारी कर्मचारी के रूप में 10 वर्ष से अधिक समय से काम कर रहे होंगे. आप 1 सितंबर 2014 से पहले और उसके बाद भी सरकार के लिए काम कर रहे होंगे.
अगर आप अपने मेंबरशिप स्टेटस को लेकर कंफ्यूज़ हैं तो आप EPFO के Member e-Sewa Portal पर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपकी सारी जानकारी अपडेट होनी चाहिए, क्योंकि 2014 में EPFO ने UAN (Universal Account Number) का नियम शुरू किया था. अगर इसके पहले आपने नौकरी छोड़ी थी, या बदली थी, तो हो सकता है कि आपका EPFO रिकॉर्ड अपडेट न हो.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें