&format=webp&quality=medium)
EPF Interest Rate News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की ओर से EPF Account (Employee's Provident Fund) का पैसा कब जारी किया जाएगा, ये सवाल हर ईपीएफ मेंबर के मन में बना हुआ है. केंद्र सरकार ने बीते जुलाई में ईपीएफ के ब्याज दरों में बहुत हल्की बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी, जिसके बाद ईपीएफ सब्सक्राइबर्स को वित्तवर्ष 2022-23 के लिए ईपीएफ पर 8.15 फीसदी के ब्याज के क्रेडिट होने का इंतजार है.
पिछले दिनों EPFO ने अपने 6 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स को इंटरेस्ट भेजने की प्रक्रिया शुरू करने की बात की थी, जिसके बाद सब्सक्राइबर्स को इसका बेसब्री से इंतजार है, हालांकि, अभी ब्याज क्रेडिट होना शुरू नहीं हुआ है और सब्सक्राइबर्स पूछ रहे हैं कि आखिर कब तक उन्हें ब्याज का पैसा मिल जाएगा. एक सब्सक्राइबर ने पिछले दिनों X प्लेटफॉर्म पर पूछा कि "FY 2022-23 का इंटरेस्ट हमारे पासबुक में कब दिखाई देगा?"
इसपर EPFO ने जवाब दिया कि "प्रोसेस अभी पाइपलाइन में है और कुछ वक्त में वहां दिख जाएगा." EPFO ने ब्याज के अमाउंट पर कहा कि "जब भी ब्याज क्रेडिट होगा, ये आपके पूरे अमाउंट पर एकुमुलेट करके पूरा दिया जाएगा. आपको ब्याज पर कोई नुकसान नहीं होगा. कृपया धैर्य रखें."
EPFO ने अपने कार्यालयों को निर्देश दे रखा है कि मेंबर्स के अकाउंट में पैसे क्रेडिट करना शुरू कर दें, ऐसे में आप अपने ईपीएफ अकाउंट का पासबुक चेक करते रहेंगे तो आपको पता चल जाएगा कि आपके ईपीएफ ब्याज का पैसा आया है नहीं.
आप EPF Balance कई तरीकों से चेक कर सकते हैं. इसमें EPFO Portal, Missed Call, SMS जैसी कई सुविधाएं मिलती हैं.
स्टेप 1- सबसे पहले आपको EPFO Portal https://www.epfindia.gov.in/site_en/index.php पर जाएं. इसके लिए आपके पास अपना UAN (Universal Account Number) एक्टिवेटेड होना चाहिए.
स्टेप 2- साइट ओपन होने पर 'Our Services' टैब पर जाएं फिर ड्रॉप-डाउन मेन्यू ‘for employees’ को सेलेक्ट करें.
स्टेप 3- सर्विस कॉलम के नीचे 'member passbook' पर क्लिक करें.
स्टेप 4- अगले पेज पर आपको अपना UAN और Password डालना होगा. कैप्चा डालकर लॉग इन करें.
स्टेप 5- लॉगिंग के बाद मेंबर ID डालें. इसके बाद आपका EPF Balance दिख जाएगा.
आप 011- 22901406 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर भी अपना ईपीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं. कॉल करने पर आपके पास एक SMS आएगा, जिसमें आपका बैलेंस रिफ्लेक्ट हो जाएगा. इसके लिए आपको EPF अकाउंट के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालना होगा. साथ ही आपके पैन और आधार नंबर के साथ आपका बैंक अकाउंट नंबर भी आपके UAN से लिंक होना चाहिए.
मिस्ड कॉल सर्विस की तरह ही यहां आपके सारे जरूरी डॉक्यूमेंट्स UAN से लिंक होने चाहिए, तभी ये सर्विस यूज़ कर पाएंगे. इसके लिए आपको EPFOHO UAN ENG (या ENG की जगह जिस भी भाषा में आपको मैसेज चाहिए, उसका कोड लिखें) 7738299899 नंबर पर SMS करना होगा.
Video देखें: