खुशखबरी! EPF पर मिल सकता है बेहतर रिटर्न, EPFO समिति ने दिया निवेश का ये सुझाव

EPFO द्वारा गठित एक विशेषज्ञ समूह ने शेयरों में 5 से 10 साल की लंबी अवधि के लिए निवेश का सुझाव दिया है. एक सूत्र ने बताया कि समिति का मानना है कि इससे ईपीएफओ के छह करोड़ अंशधारकों को बेहतर रिटर्न मिल सकेगा.
खुशखबरी! EPF पर मिल सकता है बेहतर रिटर्न, EPFO समिति ने दिया निवेश का ये सुझाव

ईपीएफओ समिति ने रिटर्न बढ़ाने के लिए ETF में 5-10 तक के निवेश का दिया है सुझाव

नई दिल्ली : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा गठित एक विशेषज्ञ समूह ने शेयरों में 5 से 10 साल की लंबी अवधि के लिए निवेश का सुझाव दिया है. एक सूत्र ने बताया कि समिति का मानना है कि इससे ईपीएफओ के छह करोड़ अंशधारकों को बेहतर रिटर्न मिल सकेगा. ईपीएफओ द्वारा गठित समिति की रिपोर्ट उसके सलाहकार निकाय वित्त एवं निवेश समिति (एफआईसी) के एजेंडा में थी. यह बैठक 19 सितंबर को हुई थी.

अक्‍टूबर के पहले पखवाड़े में होगी EPFO की बैठक
सूत्र ने बताया कि रिपोर्ट पर चर्चा अगली बैठक के लिए टाल दी गई, जो अक्‍टूबर के पहले पखवाड़े में होगी. सूत्रों ने बताया कि समिति ने सुझाव दिया है कि ईपीएफओ को एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) में 5 से 10 साल की अवधि के लिए निवेश करना चाहिए, जिससे बेहतर रिटर्न मिल सके. इस पांच सदस्यीय समिति के प्रमुख ईपीएफओ के वित्तीय सलाहकार और मुख्य लेखा अधिकारी हैं. समिति के सदस्यों में एचडीएफसी म्यूचुअल फंड के सीईओ भी हैं.

ईपीएफओ ने फरवरी में ईटीएफ में अपने निवेश के एक हिस्से (2,886 करोड़ रुपये) को बेच दिया था ताकि 2017-18 के लिए अंशधारकों को ऊंचा ब्याज दिया जा सके. हालांकि, बाद में ईपीएफओ ने बीते वित्त वर्ष के लिए ब्याज को घटाकर 8.55 प्रतिशत करने का फैसला किया, जो 2016-17 में 8.65 प्रतिशत था.

Add Zee Business as a Preferred Source

ईटीएफ की बिक्री से लगभग 16% का रिटर्न हुआ था प्राप्‍त
ETF की बिक्री के बाद EPFO ने लगभग 16 प्रतिशत का रिटर्न अर्जित किया था जो तकरीबन 1,054 करोड़ रुपये था. वर्तमान में ईटीएफ में ईपीएफओ का निवेश 40,000 करोड़ रुपये से ज्‍यादा है. आपको बता दें कि ईपीएफओ अगस्‍त 2015 से ईटीएफ में निवेश कर रहा है.

खाताधारकों के खाते में सीधे आएगी ईटीएफ की कमाई
ईपीएफओ एक ऐसा सॉफ्टवेयर विकसित कर रहा है जिसके जरिए ईएफएफ खाताधारकों के खाते में ईटीएफ की कमाई सीधे तौर पर आ जाएगी. इसके बाद कर्मचारियों के ईपीएफओ खाते में दो चीजें होंगी-नकद और ईटीएफ. निकासी के समय कर्मचारियों को अपने खाते से ईटीएफ के पैसे निकालने का विकल्‍प मिलेगा. हालांकि, ईटीएफ के पैसे कर्मचारियों को देने के लिए ईपीएफओ ईकाई उसे बाजार में बेचेगी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6