RRB NTPC Admit Card 2019: रेलवे की इस परीक्षा के लिए जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

RRB NTPC Admit Card 2019: RRB NTPC भर्ती परीक्षा (नॉन टेक्निकल पॉपुलर पोस्ट) के एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे.
RRB NTPC Admit Card 2019: रेलवे की इस परीक्षा के लिए जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

RRB NTPC Admit Card 2019: रेलवे की इस परीक्षा के लिए जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड (फाइल फोटो)

RRB NTPC Admit Card 2019: RRB NTPC भर्ती परीक्षा (नॉन टेक्निकल पॉपुलर पोस्ट) के एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे. आवेदन करने वाले उम्मीदवार ये एडमिट कार्ड RRB की वेबसाइट http://www.rrbcdg.gov.in पर जा कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. उम्मीदवारों को अपनी रीजनल वेबसाइट पर जा कर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने होंगे. उम्मीवार वेबसाइट पर जा कर ये देख लें कि उनकी एप्लीकेशन का स्टेटस क्या है.

35208 पदों पर होनी है भर्ती

RRB ने 19 जुलाई से 21 जुलाई के बीच 1937 पैरामेडिकल पदों पर भर्ती की परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की थी. रेलवे की ओर से 35208 पदों पर भर्ती की जानी है. इन पदों के लिए मेन इग्जाम जून से सिंतबर के बीच होनी थी. लकिन अब तक यह परीक्षा नहीं हो सकी है. ऐसे में माना जा रहा है कि अगस्त अंत तक या सितम्बर में ये परीक्षा हो सकती है.

47 लाख लोगों ने किया है आवेदन

RRB ने 35 हजार पदों के लिए आवेदन मांगे थे. 35 हजार पदों के लिए देशभर से लगभग एक करोड़ 47 लाख लोगों ने आवेदन किया है. बिहार से लगभग 10 लाख उम्मीदवारों ने अलग- अलग RRB के जरिए आवेदन किया है.

इन पदों पर होनी है भती (अंडर ग्रेजुएट आवेदकों के लिए)

  • पद सीट
  • ट्रेन क्लर्क 592
  • जूनियर क्लर्क और टाइपिस्ट 4319
  • जूनियर टाइपकीपर 17
  • एकाउंट क्लर्क और टाइपिस्ट 760
  • कॉमर्शियल और टिकट क्लर्क 4940
  • कुल 10628

इन पदों के लिए योग्यता ग्रेजुएट होनी चाहिए

  • पद सीट
  • सीनियर कॉमर्शियल क्लर्क और टाइपिस्ट 5638
  • सीनियर क्लर्क और टाइपिस्ट 2873
  • सीनियर टाइमकीपर 14
  • कॉमर्शियल अप्रेंटिस 259
  • स्टेशन मास्टर 6865
  • जूनियर एकाउंट असिसटेंट और टाइपिस्ट 3164
  • ट्रैफिक असिसटेंट 88
  • गुड्स गार्ड 5748
  • कुल 24649
Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6