&format=webp&quality=medium)
(Source: Pixabay)
Railway Recruitment 2022: भारतीय रेलवे में नौकरी का इंतजार करने वालों के लिए गुड न्यूज है. ईस्टर्न रेलवे (Eastern Railway) ने 3 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां निकाली है. ईस्टर्न रेलवे ने 3,115 पदों पर अपरेंटिस पदों पर भर्तियां निकाली है, जिसमें 10वीं पास कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. ईस्टर्न रेलवे (Eastern Railway jobs) की भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट rrcer.com पर विजिट कर सकते हैं. इच्छुक कैंडिडेट्स इसके लिए 29 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं.
ईस्टर्न रेलवे के अपरेंटिस पदों पर भर्तियों के लिए कैंडिडेट्स का 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास या इसके समकक्ष डिग्री होना आवश्यक है. कैंडिडेट्स की एज लिमिट 15 साल से 24 साल के बीच होनी चाहिए. अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (SC/ST) के उम्मीदवारों के मामले में ऊपरी आयु सीमा में 05 वर्ष, OBC-NCL उम्मीदवारों के मामले में 3 वर्ष और बेंचमार्क विकलांग (PwBD) उम्मीदवारों के लिए 10 वर्ष की छूट है.
कैंडिडेट्स को इन पदों पर अप्लाई करने के लिए rrcer की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा, जहां होम पेज पर मौजूद लिंक पर जाकर आप इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. ऑनलाइन एप्लकेशन करने के पहले कैंडिडेट्स को गाइडलाइंस को पढ़ लेना चाहिए.
ईस्टर्न रेलवे के अपरेंटिस पदों पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा. इन पदों पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद होगा.