केंद्र सरकार के CRPF, BSF जैसे अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को कुछ भत्तों पर आयकर में छूट देने का विचार हो रहा है. इनमें अर्द्धसैनिक बल के जवानों को राशन भत्ता, रिस्क और हार्डशिप अलाउंस पर टैक्स छूट मिल सकती है. समाचार एजेंसी PTI की खबर में कहा गया है कि इसके लागू होने से CRPF BSF, SSB, ITBP और CISF के करीब 9 लाख जवानों को लाभ मिलेगा. हालांकि चुनाव आचार संहिता लागू होने की वजह से यह अभी लागू नहीं होगा. ऐसे में नई सरकार इस पर फैसला कर सकती है.
1/5यह प्रस्ताव गृह मंत्रालय का था, जिसमें उसने अर्द्धसैनिक बल के जवानों के लिए अलाउंस पर टैक्स छूट की मांग की थी और वित्त मंत्रालय को बाकायदा लिखा था. गृह मंत्रालय का तर्क है कि अर्द्धसैनिक बलों को वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक लाभ मिलना चाहिए, जो अभी नहीं मिल रहा है.
2/5वित्त मंत्रालय का कहना है कि पूर्ण बजट तैयार करने के दौरान इस पर विचार होगा. जवानों का जोखिम और दुर्गम क्षेत्र भत्ता 6,000 से 25,000 रुपये तक है.
3/5रक्षा बल, Assam राइफल और NSG को राशन मुफ्त मिलता है जबकि CRPF BSF, SSB, ITBP और CISF को इसकी एवज में भत्ता मिलता है.
4/5अर्द्धसैनिक बलों के जवानों में कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, सहायक SI, SI, इंस्पेक्टर को राशन भत्ते के रूप में हर महीने 3,000-3000 रुपये मिलते हैं.
5/57वें वेतन आयोग ने अर्द्धसैनिक बलों की सेवा शर्तों को देखते हुए सुरक्षा बलों को मिलने वाले राशत भत्ते पर आयकर से छूट देने की सिफारिश की थी.