&format=webp&quality=medium)
Hospitality Sector Jobs: कोरोना महामारी के कारण होटल और टूरिज्म इंडस्ट्री काफी प्रभावित हुई थी. लेकिन, बुरे दौर को पीछे छोड़कर साल 2023 में टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर ने बेहतरीन ग्रोथ दर्ज की है. साल 2024 में होटल और टूरिज्म इंडस्ट्री में काफी ज्यादा नई हायरिंग होगी. होटल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के मुताबिक होटल इंडस्ट्री 2047 तक अर्थव्यवस्था में एक ट्रिलियन डॉलर का योगदान कर सकती है. एक्सपर्ट के मुताबिक वर्कफोर्स में लगभग 25 फीसदी तक बढोत्तरी होगी.
होटल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रैवल, एविएशन, टिकट बुकिंग, ट्रैवल गाइड और कंसलटेंट की सबसे ज्यादा डिमांड होगी. HAI के वाइस प्रेसिडेंट के.बी.काचरू ने पीटीआई से बातचीत में कहा, 'होटल इंडस्ट्री का 2047 तक भारतीय जीडीपी में एक ट्रिलियन डॉलर का योगदान होगा. इस ग्रोथ से होट सेक्टर में रोजगार सृजन में तेजी आएगी. साथ ही लाखों युवाओं को रोजगार के नए मौके मिलेंगे. महामारी के बाद, होटल क्षेत्र में भारी बदलाव आया है, जिसने रोजगार के परिदृश्य को पूरी तरह से नया आयाम मिला है.'
रिक्रूटमेंट एजेंसी Gi ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट सुदीप सेन ने कहा, 'डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स, सोशल मीडिया मैनेजर्स, वीगन- फूड और बेवरेज स्पेशलिस्ट, स्पा और हेल्थकेयर स्पेशलिस्ट की सबसे ज्यादा डिमांड होगी.' रॉयल ऑर्चिड होटल के चेयरमैन और एमडी चंदेर के बालाजी ने कहा कि, 'घरेलू यात्रा में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे तीन, चार और पांच सितारा होटलों सहित अलग-अलग श्रेणियों में आवास की उपलब्धता में वृद्धि हुई है. इस वृद्धि से वर्कफोर्स में कई नए लोग जुड़ेंगे. हम नए स्टाफ का रिक्रूटमेंट कर रहे हैं.'
चालेट होटल के चीफ एचआर उर्वी अराध्य ने कहा, 'महामारी के बाद हॉस्पिटेलिटी सेक्टर टेक्नोलॉजी के साथ इंटीग्रेट हुआ है. सेक्टर ने लोकल टूरिज्म में स्वास्थ्य और सुरक्षा पर अधिक जोर दिया है. साथ ही काम करने की व्यवस्था को अधिक लचीला बनाया है.'