&format=webp&quality=medium)
DRDO में साइंटिस्ट बी के पद पर निकली बंपर वैकेंसी, 1 लाख तक मिलेगी सैलरी, ऐसे करें अप्लाई
DRDO Recruitment 2023: अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है. केंद्र सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाले रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने कई पदों पर भर्ती की जाएगी. इसके जरिए साइंटिस्ट बी के पद पर भर्ती की जाएगी. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से साइंटिस्ट बी के कुल 181 पद भरे जाएंगे.
ये रहा नोटिफिकेशन का लिंक-https://rac.gov.in/download/advt145_26_0520231235.pdf
ये है आधिकारिक साइट- आप दिए गए आधिकारिक साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. rac.gov.in drdo.gov.in क्या है योग्यता
इतनी मिलेगी सैलरी इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को लगभग 1,00,000 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा. ये है आवेदन की लास्ट डेट ये विज्ञापन 25 मई के दिन जारी हुआ है. इसके लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 14 जून है. इतना लगेगा शुल्क इन पद पर आवेदन करने के लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी मेल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 100 रुपये शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को शुल्क के रूप में कुछ नहीं देना है. ऐसे करें अप्लाई ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर जाएं. होम पेज पर Careers के लिंक पर क्लिक करें. अगले पेज पर Advertisement for Engagement of Graduate, Technician and ITI Trade Apprentices in RCI, DRDO के लिंक पर जाएं. इसके बाद Apply Online के लिंक पर जाएं. सभी डीटेल्स दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन करें.