DRDO Recruitment 2019: रक्षा अनुसंधान से जुड़ने का बड़ा मौका, 116 पोस्ट पर ऐसे करें अप्लाई

DRDO में ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर के लिए अप्लाई करने की अंतिम तारीख 20 नवंबर, 2019 है. इन पदों पर बीई / बीटेक की डिग्री वाले कैंडिडेट्स और तकनीशियन होल्डर कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं.
DRDO Recruitment 2019: रक्षा अनुसंधान से जुड़ने का बड़ा मौका, 116 पोस्ट पर ऐसे करें अप्लाई

DRDO ने ग्रेजुएट डिग्री होल्डर की 60 और डिप्लोमा होल्डर्स की 56 पोस्ट सहित कुल 116 पोस्ट पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं.

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर्स की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. DRDO ने ग्रेजुएट डिग्री होल्डर की 60 और डिप्लोमा होल्डर्स की 56 पोस्ट सहित कुल 116 पोस्ट पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इन पदों पर 20 नवंबर तक अप्लाई किया जा सकता है.

ऐसे करें अप्लाई
डीआरडीओ में ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर के पदों पर अप्लाई करने के लिए आपको रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.drdo.gov.in पर जाकर उसके careers ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. यहां आपको डीआरडीओ द्वारा जारी तमाम वैकेंसी के बारे जानकारी मिल जाएगी.

डीआरडीओ में ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर के लिए अप्लाई करने की अंतिम तारीख 20 नवंबर, 2019 है. इन पदों पर बीई / बीटेक की डिग्री वाले कैंडिडेट्स और तकनीशियन (Diploma) होल्डर कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

कैंडिडेट्स का चयन डीआरडीओ के नियमों के मुताबिक किया जाएगा और चुने गए कैंडिडेट्स को नियमानुसार वेतन का भुगतान किया जाएगा.