CTET 2020 एग्जाम के लिए निकला फॉर्म, 24 फरवरी तक कर सकते हैं अप्लाई

इन परीक्षा के लिए जनरल और ओबीसी (सिर्फ पेपर 1 या 2) कैटेगरी के कैंडिडेट को परीक्षा फीस के तौर पर 1000 रुपये जमा करने होंगे.
CTET 2020 एग्जाम के लिए निकला फॉर्म, 24 फरवरी तक कर सकते हैं अप्लाई

कैंडिडेट लिखित परीक्षा के आधार पर क्वालिफाई कर सकेंगे. (पीटीआई)

अगर आप टीचर (Teacher) की सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) पाना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी योग्यता के लिए होने वाली सीटीईटी 2020 एग्जाम (CTET 2020 Exam) के लिए सीबीएसई (CBSE) ने फॉर्म निकाला है. अगर आप इस परीक्षा के लिए जरूरी योग्यता पूरी करते हैं और इसमें रुचि रखते हैं तो इस परीक्षा के लिए 24 फरवरी 2020 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. बता दें, CTET 2020 एग्जाम आगामी जुलाई महीने में आयोजित की जाएगी.

CTET 2020 एग्जाम फॉर्म से जुड़ी खास बातें
जरूरी योग्यता के तौर पर सीनियर सेकेंडरी या इसके समकक्ष और 2 साल के एलिमेंटरी एजुकेशन में डिप्लोमा, ग्रेजुएशन और बीएड आदि

दो लेवल पर होगी परीक्षा
टीचर (क्लास 1 से 5) (प्राइमरी स्टेज) Teacher (for Classes I-V) (Primary Stage)
टीचर (क्लास 6 से 8) (प्राइमरी स्टेज) Teacher (for Classes VI-VIII) (Elementary Stage)

Add Zee Business as a Preferred Source

परीक्षा फीस
इन परीक्षा के लिए जनरल और ओबीसी (सिर्फ पेपर 1 या 2) कैटेगरी के कैंडिडेट को परीक्षा फीस के तौर पर 1000 रुपये जमा करने होंगे. इसी तरह इसी कैटेगरी में दोनों पेपर के लिए 1200 रुपये जमा कराने होंगे. अगर कैंडिडेट एससी-एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के कैंडिडेट को सिर्फ पेपर 1 या 2 के लिए 500 रुपये और दोनों पेपर के लिए 600 रुपये देने होंगे. फीस पेमेंट चालान या डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिये कर सकते हैं.

जरूरी तारीखें
ऑनलाइन अप्लाई करने की शुरुआत - 24 जनवरी 2020
ऑनलाइन अप्लाई करने की आखिरी तारीख - 24 फरवरी 2020
फीस पेमेंट की आखिरी तारीख - 27 फरवरी 2020 अपराह्न 3:30 बजे
CTET जुलाई 2020 परीक्षा - 5 जुलाई 2020

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:

कैंडिडेट इस परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए www.ctet.nic वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं. अप्लाई करने से पहले लेटेस्ट JPG/JPEG फॉर्मेट में स्कैन किया फोटो और सिग्नेचर तय साइज के मुताबिक तैयार रखें. इस अपलोड करने की जरूरत होगी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6