दिल्ली यूनिवर्सिटी में निकली वैकेंसी, Assistant Professor के लिए ऐसे करें अप्लाई

7th Pay commission: दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) के श्यामलाल कॉलेज (Shyam Lal College) में असिसटेंट प्रोफेसर (Assistant Professor) के पद पर वैकेंसी निकाली गई हैं. यह वैकेंसी अलग-अलग विषयों के लिए निकाली गई हैं. इच्छुक उम्मीदवार इस वैकेंसी पर 10 फरवरी तक आवेदन कर सकता है.
दिल्ली यूनिवर्सिटी में निकली वैकेंसी, Assistant Professor के लिए ऐसे करें अप्लाई

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने 40 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. 

7th Pay commission: दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) के श्यामलाल कॉलेज (Shyam Lal College) में असिसटेंट प्रोफेसर (Assistant Professor) के पद पर वैकेंसी निकाली गई हैं. यह वैकेंसी अलग-अलग विषयों के लिए निकाली गई हैं. इच्छुक उम्मीदवार इस वैकेंसी पर 10 फरवरी तक आवेदन कर सकता है. इस वैकेंसी पर आवेदन 12 जनवरी से शुरु हो गए हैं. बता दें यह वैकेंसी सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission today) के तहत निकाली गई है.

पदों की संख्या-
यूनिवर्सिटी ने 40 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं.
कॉमर्स- 14
कम्प्यूटर साइंस- 03
इकोनॉमी- 05
इंग्लिश- 05
हिंदी- 03
इतिहास- 02
गणित- 02
पॉलिटिकर साइंस- 04
एंनवॉयरमेंट स्टडी- 02

योग्यता-
इस वैकेंसी में अप्लाई करने वाले उम्मीदवार के पास संबधित विषय में 55 फीसदी नंबर के साथ मास्टर डिग्री होना जरुरी है. इसके अलावा आपके पास नेट का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए. जिन कैंडिडेट के पास यह दोनों डिग्री हैं. वह इस वैकेंसी के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

आवेदन शुल्क
इस वैकेंसी पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को हर आवेदन फीस के रुप में 500 रुपए का भुगतान करना होगा. इसके अलावा एससी, एसटी और महिला वर्ग के लिए इस वैकेंसी में कोई भी फीस नहीं लगेगी. इस फीस का भुगतान आप नेट बैंकिग और डेबिट या क्रेडिट कार्ड से कर सकते हैं.

आवेदन करने की आखिरी तारीख-
इस वैकेंसी पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 फरवरी 2020 है.

पे-स्केल-
इस वैकेंसी में उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के लेवल 10 स्केल के तहत सैलरी दी जाएगी. बता दें कि आपको हर महीने 56,100 रुपए से लेकर 1,10,700 रुपए प्रतिमाह तक मिले सकते हैं.

इस तरह मिलेंगे मार्क्स
इस वैकेंसी में आपको एमफिल पीएचडी के 25 मार्क्स मिलेंगे. इसके अलावा जेआरएफ नेट के 10 मार्क्स और इन अवॉर्ड कैटेगिरी के 03 मार्क्स मिलेंगे. इसके साथ ही एकेडेमिक स्कोर के 84, रिसर्च पब्लिकेशन, के 06 और टीचिंग एक्सपीरियंस के 10 मार्क्स मिलेंगे.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:

यहां चेक करें ऑफिशियल नोटिफिकेशन
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट https://colrec.du.ac.in/ पर विजिट कर सकते हैं. इसके अलावा ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए आप इस लिंक पर क्लिक https://drive.google.com/file/d/1wrgVMYIga8UZMiQotSGM7xAofrXUu3zZ/view कर सकते हैं

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6