WBCHSE Result 2022: पश्चिम बंगाल 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, 88.44% पास, इस Direct Link से करें चेक

WBCHSE Result 2022: पश्चिम बंगाल कक्षा 12वीं के परिणाम को बोर्ड द्वारा सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोषित किए गए हैं.
WBCHSE Result 2022: पश्चिम बंगाल 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, 88.44% पास, इस Direct Link से करें चेक

वेबसाइट के अलावा एसएमएस के जरिए भी देख सकते हैं रिजल्ट

WBCHSE Result 2022: पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (West Bengal Council of Higher Secondary Education) ने शुक्रवार 10 जून को 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं. पश्चिम बंगाल कक्षा 12वीं के परिणाम को बोर्ड द्वारा सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोषित किए गए हैं. जबकि रिजल्ट को वेबसाइट पर दोपहर 12 बजे अपलोड किया गया है.

इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना रिजल्ट WBCHSE की आधिकारिक साइट wbchse.nic.in और wbresults.nic.in पर भी देख सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को बस कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा. लगभग 7 लाख छात्रों ने इस बोर्ड एग्जाम में हिस्सा लिया था. WBCHSE ने 56 विषयों और नौ व्यावसायिक विषयों के रिजल्ट को जारी किया है.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

Add Zee Business as a Preferred Source

वेबसाइट के अलावा एसएमएस के जरिए भी देख सकते हैं रिजल्ट

इस साल पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं की परीक्षा का आयोजन 2 अप्रैल से लेकर 27 अप्रैल तक किया गया था. बोर्ड ने छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस बार वेबसाइट के साथ-साथ एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट देखने की सुविधा मुहैया कराई है. जिन छात्रों के पास किसी कारणवश नेट उपलब्ध नहीं हो पाता है तो वह बस एक मैसेज कर अपना रिजल्ट जान सकेंगे.

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

12वीं के रिजल्ट को देखने के लिए छात्रों को सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in पर जाना होगा. इसके बाद छात्रों को होमपेज पर WB Board HS Result 2022 के लिंक पर क्लिक करना होगा. अब लॉगइन विडों में आवश्यक जानकारियां जैसे रोल नंबर इत्यादि भरकर सबमिट करें. अब रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगा.

एसएमएस के जरिए आसान है रिजल्ट देखना

एसएमएस के जरिए रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को सबसे पहले अपने मैसेज बाक्स में जाकर WB12<SPACE>rollnumber टाइप करना होगा. अब टाइप किए गए मैसेज को 5676750 या 58888 पर भेजना होगा. आपके रजिस्टर्ड नंबर पर आपका रिजल्ट अब भेज दिया जाएगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6