&format=webp&quality=medium)
मौसम विभाग ने इन राज्यों में बारिश का दिया अलर्ट (फाइल फोटो)
मौसम विभाग (IMD) की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में चक्रवाती सर्कुलेशन बना हुआ है. इस कम दबाव के क्षेत्र के चलते उत्तराखंड (Uttarkhand), उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और हिमांचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में 25 फरवरी को तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की जा सकती है. हवा की स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है.
इन राज्यों में होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक 25 फरवरी को पश्चिम बंगाल (West Bengal), ओडिशा (Odisha), हिमालय के आसपास के इलाकों (Sub-Himalayan), पश्चिम बंगाल (West Bengal), सिक्किम (Sikkim), छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh), झारखंड (Jharkhand), कश्मीर (Kashmir), लद्दाख (Ladakh), गिलगिट- बाल्टिस्तान (Gilgit-Baltistan), हिमांचल प्रदेश (Himachal Pradesh), उत्तराखंड (Uttarakhand), पूर्वी राजस्थान (East Rajasthan), मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh), विदर्भ (Vidarbha), अरुणांचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) और मेघालय (Meghalaya) में कई जगहों पर हल्की बारिश दर्ज किए जाने की संभावना है. कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं. मैसम विभाग ने कई राज्यों के लिए अलर्ट भी जारी किया है.
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक एक पश्चिम विक्षोभ 27 फरवरी से फिर से सक्रिय हो रहा है. ये पश्चिम हिमालयन रीजन में सक्रिय होगा. पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव के चलते पश्चिमी राजस्थान और आसपास के इलाकों में 26 फरवरी को एक चक्रवाती सर्कुलेशन देखा जा सकता है. मौसम में इस बदलाव से उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब सहित कई राज्यों में एक बार फिर बारिश होने के आसार हैं.
दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है. सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा. ये सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा. ये भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है.