Interim Budget 2024: Middle East Economic Corridor बना... Game Changer, अगले 5 सालों में बदलेगा भारत
Written By: ज़ीबिज़ वेब टीम Updated: Thu, Feb 01, 2024 04:30 PM IST
Interim Budget 2024: केंद्रीय बजट भाषण 2024 के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्र सरकार की कई योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की कई योजनाओं से देश को मिले लाभों के बारे में जानकारी दी। इसी बीच उन्होंने भारत-मध्य-पूर्व-यूरोप गलियारा प्रोजेक्ट का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट देश के लिए एक गेम चेंजर साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि इससे दुनियाभर में भारत का दबदबा बढ़ा है। आइए जानते हैं कि क्या है यह प्रोजेक्ट, जिसका बजट भाषण के दौरान जिक्र किया गया। साथ ही वित्त मंत्री ने भारत मध्य पूर्व यूरोप आर्थिक गलियारा की बात की जो की भारत और अन्य के लिए एक रणनीतिक और आर्थिक गेम चेंजर बना.