5 साल पूरा ना करने पर भी पा सकते हैं ग्रेच्युटी, यहां जानें क्या कहता है ग्रेच्युटी एक्ट का नियम
Written By: तनुजा यादव Updated: Fri, Sep 16, 2022 11:05 AM IST
किसी कंपनी में काम करते हैं तो आपको क्या-क्या मिलता है. सैलरी मिलती है, पीएफ मिलता है, जो रिटायरमेंट के वक्त काम आता है, कई बार बोनस मिलता है और मिलती है ग्रेच्युटी. ग्रेच्युटी किसी कर्मचारी को तब मिलती है, जब आप लगातार कंपनी में अपनी सेवा देते हैं. ग्रेच्युटी कम से कम कितनी मिलेगी, ये तय करने के लिए एक फॉर्मूला है लेकिन 20 लाख से ज्यादा ग्रेच्युटी किसी भी कर्मचारी को नहीं दी जाती है. आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि किसी कंपनी में 5 साल पूरा करने पर कर्मचारी ग्रेच्युटी पाने का हकदार हो जाता है लेकिन कई बार 5 साल पूरा ना करने पर भी ग्रेच्युटी मिल सकती है. वो कैसे, आइए इस वीडियो में जानते हैं.