&format=webp&quality=medium)
कामगार को आधार कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल्स और एक एक्टिव मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ेगी.
Registration on e-SHRAM Portal : क्या आप असंगठित क्षेत्र के कामगार (unorganized sector workers) हैं तो आपको भारत सरकार की स्कीम में खुद को रजिस्टर करा लेना चाहिए. इसके कई फायदे हैं. यह बेहद आसान भी है. अपने सुरक्षित भविष्य के लिए 7 करोड़ से भी ज्यादा असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगार रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. आप हेल्पलाइन नंबर 14434 पर भी संपर्क कर जानकारी या इस बारे में मदद ले सकते हैं.
e-SHRAM पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के फायदे
डॉक्यूमेंट्स और रजिस्ट्रेशन
ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए किसी कामगार को आधार कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल्स और एक एक्टिव मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ेगी. आप चाहें तो e-SHRAM: Homehttp://eshram.gov.in पोर्टल पर खुद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. अगर ऑनलाइन नहीं कर सकते हैं तो नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
पूरे भारत में ई-श्रम कार्ड है स्वीकार्य
जब एक बार आप ई-श्रम पोर्टल में अपना रजिस्ट्रेशन करा लेते हैं तो पूरे देश में यह स्वीकार्य होता है. इसमें दुर्घटना में हुई मौत या स्थायी तौर पर विकलांग होने पर प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत दुर्घटना बीमा कवरेज भी मिलेगा. ई-श्रम पोर्टल में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कोई पैसे नहीं देने होते हैं. यह फ्री है.