&format=webp&quality=medium)
(Source: PTI)
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2022: राजस्थान बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया. बोर्ड ने 6 जून को RBSE Rajasthan Board 12th के आर्ट्स के नतीजे जारी कर दिए हैं. इसे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देखा जा सकता है. आपको बता दें कि आरबीएसई ने 12 की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से 26 अप्रैल तक सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की थी. 20 लाख से अधिक छात्रों ने कक्षा 10, 12 की परीक्षा दी थी.
सबसे पहले rajresults.nic.in पर जाएं. यहां 12वीं आर्ट्स रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद अपन रोल नंबर दर्ज करें. जन्म की तारीख एंटर करें. इसको सबमिट करें और परिणाम देखें.
RBSE Rajasthan Board 12th के छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए उन्हें RJ12A <स्पेस> रोल नंबर दर्ज कर 5676750 या 56263 पर भेजना होगा.
Zee Business Hindi Live यहां देखें
राजस्थान बोर्ड ने इससे पहले RBSE Rajasthan Board 12th बोर्ड के साइंस और कामर्स के नतीजे 1 जून को ही आ चुके हैं.
कोरोना महामारी की वजह से 2021 में बोर्ड परीक्षा आयोजित नहीं की गई थी. पिछले साल कुल 99.97 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए. जिनमें कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों ने सबसे ज्यादा 99.73 प्रतिशत, विज्ञान में 99.48 प्रतिशत और आर्ट्स में 99,19 प्रतिशत पास हुए थे. एनाउंस होने के बाद, छात्र बोर्ड की वेबसाइटों पर विजिट कर सकते हैं. वहीं अपने रोल नंबर के साथ लॉगिन कर राजस्थान बोर्ड (RBSE Rajasthan Board 12th Result 2022) के रिजल्ट डाउनलोड भी कर सकते हैं. आरबीएसई क्लास 10 के रिजल्ट 15 जून तक घोषित किए जाएंगे. वहीं कक्षा 5 और 8 के छात्रों के परिणाम भी आने वाले हैं.