Board Result 2022 Update: राजस्थान बोर्ड के 10वीं के रिजल्‍ट जल्द होंगे जारी, जानिए यूपी बोर्ड पर लेटेस्ट अपडेट्स

Board Result 2022 Update: बोर्ड ने इस मामले पर कहा कि 10 वीं कक्षा के परिणाम की तारीख को लेकर जल्द ही एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी की जाएगी.
Board Result 2022 Update: राजस्थान बोर्ड के 10वीं के रिजल्‍ट जल्द होंगे जारी, जानिए यूपी बोर्ड पर लेटेस्ट अपडेट्स

पास होने के लिए इतने नंबर लाने जरूरी

Board Result 2022 Update: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) जून के पहले हफ्ते में 12वीं का रिजल्ट घोषित कर चुकी है. 12वीं के बाद अब दसवीं के छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे हैं. पहले ऐसी खबरें थी कि 10 जून को राजस्थान के 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया जा सकता है. लेकिन शुक्रवार को बोर्ड ने इस मामले पर कहा कि 10 वीं कक्षा के परिणाम की तारीख को लेकर जल्द ही एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी की जाएगी.

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) भी जल्द ही 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा कर सकता है. इस साल, यूपी बोर्ड कक्षा 10, 12 की परीक्षा के लिए कुल 51,92,689 छात्रों ने पंजीकरण कराया था और उनमें से 47,75,749 परीक्षा में शामिल हुए थे. 47 लाख से अधिक बच्चे बोर्ड रिजल्ट का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे हैं. यूपी बोर्ड के परिणाम 15 जून के आसपास आने की उम्मीद है.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

Add Zee Business as a Preferred Source

पास होने के लिए इतने नंबर लाने जरूरी

यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को upresults.nic.in, upmsp.edu.in और upmspresult.inजैसी वेबसाइट पर जाना होगा. यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 पासिंग क्राइटेरिया के बारे में बात करें तो पिछले साल की तरह इस वर्ष भी छात्रों को प्रति विषय कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे. रिजल्ट जारी होने से पहले बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर छात्रों को फर्जी कॉल से सावधान रहने को कहा है.

ऐसे देख सकते हैं रिजल्ट

रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा. इसके बाद होम पेज पर दिए गए RBSE Board 10th Result 2022 के लिंक पर क्लिक करना होगा. यहां रोल नंबर आदि दर्ज कर सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा. अब चेक करने के बाद इसे डाउनलोड करना होगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6