मौसम विभाग (IMD) की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को असम (Assam), मेघालय (Meghalaya), नागालैंड (Nagaland), मणिपुर (Manipur), मिजोरम (Mizoram) और त्रिपुरा (Tripura) में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. हवाओं की स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक चल सकती है. बिहार (Bihar), पश्चिम बंगाल (West bengal), सिक्किम (Sikkim) और अरुणांचल प्रदेश (Arunachal pradesh) में बारिश के दौरान बिजली गिरने की भी संभावना है.
1/5मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh) और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती सर्कुलेशन बना हुआ है. वहीं दक्षिणी बिहार (Bihar) से मणिपुर तक एक चक्रवाती सर्कुलेशन बना हुआ है.
2/5मौसम विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक 27 फरवरी को भी अरुणांचल प्रदेश (Arunachal pradesh), असम (Assam) और मेघालय (Meghalaya) में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.
3/5मैसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 27 फरवरी से एक बार फिर एक पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. ये पश्चिमी विक्षोभ 27 फरवरी को हिमालय के आसपास के इलाकों में 28 फरवरी को पश्चिमी राजस्थान और आसपास के इलाकों में सक्रिय रहेगा.
4/5मौसम में बदलाव के चलते अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा जाएगा. जबिक दो दिनों के बाद पूर्वी और मध्य भारत में तापमान में दो से तीन डिग्री तक की कीम देखी जाएगी. उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में सुबह के समय घना कोहरा रह सकता है.
5/5दिल्ली में बुधवार को सुबह आसमान साफ रहेगा. सुबह कई इलाकों में घना कोहरा देखा गया. अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है. मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा. ये सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.