1 जून से बदल जाएगा आपका राशन कार्ड, सस्ते अनाज के साथ मिलेंगीं ये सुविधाएं

देशभर में फैले कोरोना संकट के बीच 1 जून से देश में 'वन नेशन वन राशन कार्ड' योजना लागू होने जा रही है. इसकी शुरुआत 20 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से होगी. सरकार की इस योजना के तहत देश के गरीबों को किफायती दाम पर राशन मिल जाएगा. इस योजना के लागू होने के बाद राशकार्डधारक किसी दूसरे राज्य से भी राशन खरीद सकेंगे.