Ganesh Chaturthi 2022: देशभर के लोगों में गणेशु चतुर्थी को मनाने के लिए काफी उत्साह दिख रहा है. पूरा देश बप्पा की घर में एंट्री के लिए तैयारियों में जुटा है. इस साल गणेश उत्सव (Ganesh Festival 2022) 31 अगस्त यानी बुधवार को मनाया जा रहा है. इस दिन सभी के घरों में गणपति पधारेंगे. (ganesh chaturthi 2022 date) वहीं गणपति जी का वेलकन पूरे विधि-विधान के साथ होता है, साथ ही उनकी पूजा की जाती है. (Ganesh Murti Vastu Rule) गणपति की घर में स्थापना करने से पहले कुछ बातों की ध्यान रखना बेहद जरूरी है. वास्तु शास्त्र में गणेश स्थापना और पूजा के कुछ नियम बताए गए हैं. इन नियमों का पालन करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाएंगी.
1/5शास्त्रों के अनुसार, घर में गणेश स्थापना को लेकर कई नियम बताए गए हैं. इसमें उनके प्रतिमा के स्वरूप से लेकर उनकी डिजाइन, रंग, सूंड का आकार और दिशा के बारे में बताया गया है. गणेश पूजा में इन बातों का ध्यान रखने से घर में सुख समृद्धि के और धन-वैभव की कमी नहीं होती है.
2/5बता दें कि गणेश भगवान को प्रथम पूज्य माना जाता है. किसी भी पूजा-पाठ में सबसे पहले उनकी आराधना होती है. इसके अलावा धन प्राप्ति के लिए भी गणेश जी की पूजा की जाती है. इसलिए आर्थिक वैभव की प्राप्ति के लिए गणेश जी की मूर्ति की स्थापना की जाती है. इसके लिए आप घर में गुलाबी रंग के गणेश जी रख सकते हैं.
3/5अगर आप घर में सुख-समृद्धि और शांति चाहते हैं, तो उनको अपने घर में सफेद रंग के गणेश जी की स्थापना करनी चाहिए. वास्तु के मुताबिक, सफेद रंग के गणपति बेहद पवित्र माने जाते हैं. ऐसे में घर में सफेद रंग की गणेंश जी की मूर्ति स्थापित करने से शांति बनी रहती है.
4/5इसके अलावा गणेश जी की पूजा करने से पुराने अटके काम भी पूरे हो जाते हैं. अगर आपका कोई काम अटका हुआ है या कोई अन्य बाधा है, तो घर में सिंदूरी रंग के गणेश जी स्थापित करने चाहिए. घर में सिंदूरी रंग के गणेश जी की रोजाना पूजा करने से आपके सारे संकट दूर हो जाएंगे.
5/5हर साल ही तरह इस बार भी लालबागचा राजा (Lalbaugcha Raja 2022) 12 फीट की विशाल मूर्ति के साथ सिंहासन पर अपनी शाही मुद्रा में बैठे नजर आ रहे हैं. इस साल उनकी थीम अयोध्या राम मंदिर (Ayudhya Ram Mandir) रखी गई है. जाने-माने कला निर्देशक नितिन चंद्रकांत देसाई (Nitin Chandrakant Desai) ने पंडाल की साज-सज्जा को आकार दिया है.