गृह मंत्रालय (Home Ministry) के निर्देशों के तहत 40 दिनों के बाद सोमवार 4. 5. 2020 से लोगों को कुछ राहत मिलेगी. दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने भी दिल्ली में केंद्र सरकार (central government) की गाइड लाइंस का पालन करते हुए दिल्ली में कुछ गतिविधियों को शर्तों के साथ खोलने की इजाजत दे दी है. दिल्ली के सभी 11 जिलों को रेडजोन में रखा गया है. केद्र सरकार की गाइड लाइंस के तहत दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि मार्केट, मॉल और मार्केट काम्प्लेक्स (Market, Mall and Market Complex) दिल्ली में बंद रहेंगे. जबकि जहां अकेली दुकान होगी वो खुल सकेगी. आपके पड़ोस की दुकान खुल सकेगी. रेजिडेंशियल काम्प्लेक्स (Residential complex) मे जो दुकानें हैं, वह खुलेंगी.
1/5दिल्ली सरकार की ओर से कहा गया है कि अब हमें कोरोना के बीच जीने की आदत डालने के लिए तैयार हो जाना चाहिए. ऐसा कभी नहीं हो सकता है कि कोरोना पूरी तरह से खत्म हो जाएगा. इसको ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है. लॉकडाउन (Lockdown) से पूरी अर्थव्यवस्था (Economy) बिगड़ गई है. इसको ध्यान में रखते हुए दिल्ली के सभी बाजारों को खोलने की अनुमति के लिए केंद्र सरकार से बात की जा रही है.दिल्ली में सरकारी ऑफिसों (Government offices) को खोला जाएगा. ऑफिसों में Deputy secretary स्तर तक के अधिकारियों को आना अनिवार्य है जबिक सिर्फ 33 फीसदी कर्मचारी ही बुलाए जा सकेंगे. प्राइवेट ऑफिस भी 33 फीसदी कर्मचारियों के साथ काम कर सकेंगे. बाकी कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दी जा सकती है.
2/5दिल्ली में ज्यादातर ऑफिसों को खोलने की अनुमति मिलेगी. आईटी से जुड़े ऑफिस, कॉल सेंटर, कोल्ड स्टोरेज, वेयर हाउस, प्राइवेट सिक्योरिटी और मैनेजमेंट सर्विसेज को शुरू किया जा सकेगा. इन सेवाओं को शुरू करने के साथ ही लॉकडाउन के तहत स्वास्थ्य नियमों का पालन करना होगा.
3/5दिल्ली में फैक्ट्रियों को शुरू करने की भी अनुमति दी गई है. दवा और मेडिकल इक्यूपमेंट (Medical equipment) बनाने की फैक्ट्रियां, आईटी हार्डवेयर और पैकेजिंक मटीरियल बनाने की फैक्ट्रियों को भी खोलने की अनुमति दे दी गई है.
4/5दिल्ली में कंटेनमेंट जोन को छोड़ कर बाकी हिस्सों में एक चार पहिया गाड़ी में अधिकतम दो लोगों को यात्रा करने की अनुमति दी गई है. वहीं दुपहिया गाड़ी पर एक व्यक्ति ही यात्रा कर सकेगा. शराब, पान मसाला, गुटका आदि की दुकानों को खोला जा सकेगा. शादी जैसे समारोह में 50 लोगों को बुलाया जा सकता है. लकिन सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करनी होगी.
5/5दिल्ली सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 17 मई तक दिल्ली मेट्रा, रेल सेवा और विमान सेवा पूरी तरह से बंद रहेगी. सभी स्कूल, कॉलेज, ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, कोचिंग, होटल, जिम, स्पोट्स कॉम्पलेक्स, सांस्कृतिक और राजनैतिक कार्यक्रम, सभी धार्मिक स्थल, सार्वजनिक परिवहन, सलून, स्पा आदि बंद रहंगे. इंटरस्टेट ट्रांस्पोर्ट सर्विस भी पूरी तरह से बंद रहेगी. ऑटो, ई रिक्शा और टैक्सी की सेवाएं बंद रहेंगी.