पश्चिम बंगाल में सुपर साइक्लोन अम्फान ने भारी तबाही देखने मचाई है. राज्य में चक्रवात के कारण कई लोगों की मौत हो गई है. बड़ी मात्रा में संपत्ति को नुकसान हुआ है. सैकड़ों मकान ध्वस्त हो गए और बड़े एरिया में तैयार खड़ी फसल तबाह हो गई.
1/8कोलकाता एयरपोर्ट में पानी भर गया और कई इमारतें तबाह हो गईं. क्षतिग्रस्त हुए एयरपोर्ट पर खड़े विमान नदी में डूबे दिखाई देते हैं. कुछ लोगों का मानना है कि शहर में आया यह साइक्लोन सबसे विनाशकारी चक्रवात है.
2/8कोलकाता में बड़ी संख्या में घर तबाह हो गए. हजारों पेड़ उखड़ गए. कई बड़ी इमारतों को बहुत नुकसान पहुंचा है.
3/8बिजली और टेलीफोन के तार टूटने से कई जगहों पर बिजली गुल हो गई है और लोगों का आपस में संपर्क टूट गया. मानिकतला में एक टैक्सी स्टैंड पूरी तरह से डूब गया. हावड़ा ब्रिज के करीब 185 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं.
4/8हालांकि, चक्रवाती तूफान बाद में कमजोर हुआ और 27 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ कोलकाता के उत्तर/उत्तर-पूर्व में बांग्लादेश की ओर बढ़ गया.
5/8भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, तूफान 'अम्फान' 27 किलमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ उत्तर/उत्तर-पूर्व की ओर चला गया. बांग्लादेश पर सुबह 5.30 बजे केंद्रित होने से पहले चक्रवाती तूफान में कमजोरी आई.
6/8तूफान ने पश्चिम बंगाल में कई लोगों की जान ली और इससे पहले उत्तरी ओडिशा में नुकसान पहुंचाया.
7/8चक्रवात अब बांग्लादेश पर केंद्रित है और इसका पश्चिम बंगाल और ओडिशा पर कोई खराब असर नहीं पड़ेगा.
8/8'अम्फान' एक थाई नाम है, जिसका अर्थ है आकाश. यह वर्ष 1999 के ओडिशा सुपर चक्रवात के बाद से बंगाल की खाड़ी में आया यह सबसे भयंकर तूफान है.