देश की सेनाएं कोरोना योद्धाओं को देंगी सम्मान, जानिए क्या है प्लान 

देश में कोरोना से जंग लड़ रहे  डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस सहित अन्य कोरोना योद्धाओं (Corona warriors) के सम्मान में देश की सशस्त्र सेनाएं रविवार को कई कार्यक्रमों का आयोजन कर उनका आभार व्यक्त करेंगी. इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई हैं. कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में फ्लाईपास्ट (fly past), कोविड अस्पतालों (Covid Hospitals) पर फूल बरसाने, युद्ध पोतों को रोशन करने और सेना के बैंड द्वारा विशेष धुन बजाने के कार्यक्रम आयोजित होंगे. इस संबंध में चीफ ऑफ डिफेंस (Chief of defense) जनरल विपिन रावत की ओर से जानकारी दी गई.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6