&format=webp&quality=medium)
आसानी से पुराने सिलेंडर से बदलें नया कंपोजिट सिलेंडर (IOCL twitter)
New Composite LPG Cylinder: लंबे समय के बाद देश में नया घरेलू कंपोजिट LPG सिलेंडर लॉन्च हो चुका है. अगर आप चाहे तो इसे अपने पुराने गैस सिलेंडर से बदल सकते हैं. ये नया कंपोजिट सिलेंडर मौजूदा गैस सिलेंडर से काफी हल्का है और देखने में भी सुंदर है. नया कंपोजिट सिलेंडर दूसरे कई फायदे भी साथ लेकर आता है. अगर आप अपना पुराना सिलेंडर नए सिलेंडर के साथ बदलना चाहते हैं, तो आसानी से बदल सकते हैं.
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) की ओर से ओमैक्स सिटी में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में सांसद हेमा मालिनी ने इसे लॉन्च किया. ये सिलेंडर देश के 28 शहरों में मिलेगा. ये सिलेंडर मौजूदा सिलेंडर से 50 फीसदी हल्का है और इसमें गैस की मात्रा का भी आसानी से पता लगेगा. असल में ये सिलेंडर पारदर्शी हैं, इसलिए ग्राहक इसमें गैस की मात्रा आसानी से देख सकते हैं.
पहले चरण में ये कंपोजिट सिलेंडर दिल्ली, बनारस, प्रयागराज, फरीदाबाद, गुरुग्राम, जयपुर, हैदराबाद, जालंधर, जमशेदपुर, पटना, मैसूर, लुधियाना, रायपुर, रांची, अहमदाबाद समेत 28 शहरों में लॉन्च किया गया है.
ये सिलेंडर पूरी तरह से जंग प्रतिरोधी हैं. इसके अलावा इस गैस में मात्र आपको 10 किलो गैस ही मिलेगी और इसकी कीमत करीब 700 रुपए होगी. यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि एलपीजी के दाम कम नहीं हुए हैं, लेकिन कंपोजिट सिलेंडर में मौजूदा सिलेंडर के मुकाबले 4 किलो गैस कम आएगी.
सिलेंडर वितरित कंपनी इंडेन ने जानकारी दी कि उनका कंपोजिट गैस सिलेंडर दो वेरिएंट में आएगा. इसमें एक 10 किलो और एक 5 किलो का गैस सिलेंडर होगा. 10 किलो के सिलेंडर के लिए ग्राहक को 700 रुपए तो वहीं 5 किलो सिलेंडर के लिए 363 रुपए देने होंगे. 10 किलो वाले सिलेंडर के लिए ग्राहक को 3350 रुपए की सिक्योरिटी देनी होगी, वहीं 5 किलो वाले सिलेंडर के लिए 2150 रुपए सिक्योरिटी देनी होगी.