MP Assembly Election 2023: प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500, किसानों का कर्ज होगा माफ

MP Assembly Election 2023: प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान का शंखनाद करते हुए लोगों को 5 गारंटी दी है और राज्य में कांग्रेस की सरकार बनते ही इन्हें पूरा करने का वादा भी किया है.
MP Assembly Election 2023: प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500, किसानों का कर्ज होगा माफ

मध्य प्रदेश की जनता से किए 5 वादे. 

MP Assembly Election 2023: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव (MP Assembly Election) के लिए अपनी पार्टी के प्रचार अभियान की जबलपुर में एक रैली से शुरुआत की. प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान का शंखनाद करते हुए लोगों को 5 गारंटी दी है और राज्य में कांग्रेस की सरकार बनते ही इन्हें पूरा करने का वादा भी किया है.

मध्य प्रदेश से कांग्रेस का 5 वादा

1. महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये

Add Zee Business as a Preferred Source

प्रियंका ने प्रदेश की जनता से वादा किया कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर नारी सम्मान योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए दिए जाएंगे.

2. 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर

प्रियंका गांधी ने ऐलान किया कि अगर इस चुनाव में कांग्रेस जीतकर सत्ता में आती है तो प्रदेश में 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर मुहैया कराया जाएगा.

3. 100 यूनिट बिजली माफ

प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदेश के लोगों को 100 यूनिट बिजली फ्री में सप्लाई की जाएगी, जबकि 200 यूनिट तक बिल आने पर बिल हाफ कर दिया जाएगा.

4. पुरानी पेंशन स्कीम लागू

उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना (Old Pension Scheme) को दोबारा लागू किया जाएगा.

5. किसानों का कर्ज माफ

उन्होंने राज्य के किसानों के लिए साल 2018 की तरह ही इस साल भी कर्जा माफ करने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6