&format=webp&quality=medium)
LPG Gas Cylinder Booking Cashback offer: रसोई गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) को कई तरीकों से बुक किया जा सकता है. मार्केट में कुछ ऐसे ऐप्स हैं, जहां से आपको सिलेंडर बुकिंग पर कैशबैक ऑफर मिल सकता है. इनमें से एक ऐप का नाम है बजाज फिनसर्व ऐप (Bajaj Finserv App), जिसके जरिए रसोई गैस सिलेंडर बुकिंग पर आपको अधिक फायदे मिलते हैं. फिलहाल बजाज फिनसर्व ऐप ऐप पर रसोई गैस बुकिंग पर आप 50 रुपए का निश्चित कैशबैक पा सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे पाएं कैशबैक.
बजाज फाइनेंस लिमिटेड की तरफ से संचालित बजाज फिनसर्व ऐप के जरिए अगर आप एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के लिए पेमेंट करते हैं, तो आपको 10% कैशबैक मिलेगा. इस पर आपको मैक्सीमम 50 रुपए का कैशबैक मिलेगा. इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको कोई प्रोमोकोड लगाने की जरूरत नहीं है. इस ऑफर की मान्यता हर महीने एक बार ही मान्य होगी. 10% कैशबैक हासिल करने के लिए आपको Bajaj Pay UPI से पेमेंट करना होगा. इस ऐप में आप अपना बैंक अकाउंट लिंक कर Bajaj Pay UPI का इस्तेमाल कर सकते हैं.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें