&format=webp&quality=medium)
ऑनलाइन वोटर आईडी बनवाने के लिए आपको चुनाव आयोग की साइट पर अप्लाई करना होगा. (फोटो: रॉयटर्स)
Lok sabha election 2019: देश भर में लोकसभा चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हैं. इस बार वोटरों को जागरूक करने के लिए चुनाव आयोग की तरफ से कई प्रयास किए जा रहे हैं. हाल ही में रेलवे की मदद से चुनाव आयोग ने चार ट्रेनों के जरिए देश भर में मतदान करने का संदेश पहुंचाना शुरू किया है. यदि आप 18 साल की आयु पूरी कर चुके हैं और आपका वोटर आईडी कार्ड अब तक नहीं बना है तो तुरंत अपना मतदाता पहचान पत्र बनवाएं तभी आप मतदान कर सकेंगे.
मतदाना पहचान पत्र बनवाने के लिए ये करें
ऑनलाइन बनवाएं अपना voter ID
फार्म भरने के बाद
फार्म भरने के बाद ये फार्म निर्वाचन कार्यालय को जाएगा. यहां से आपका चुनाव आयोग से निर्धारित BLO आपकी ओर से दी गई जानकारी की जांच करेगा और आपका वोटर आईडी बनाने की प्रक्रिया को पूरा करेगा.
ऑफलाइन बनवाएं voter ID
वोटर आईडी ऑफलाइन बनवाने के लिए आपको अपने स्थानीय BLO के कार्यालय या निर्वाचन कार्यालय जाना होगा और फार्म नम्बर 6 भर कर जमा करना होगा. इसके बाद आपका वोटर आईडी बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. जल्द ही आपकी जानकारी की जांच कर मतदाता पहचान पत्र बना दिया जाएगा.