Published: 7:41 AM, Nov 10, 2023 | Updated: 8:16 AM, Nov 10, 2023
टू प्लस टू (2+2) मीटिंग आज दिल्ली में होगी. इस मीटिंग के दौरान भारत के पक्ष का नेतृत्व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर करेंगे. मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन दिल्ली आ गए हैं. उनसे पहले अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन भी दिल्ली आ चुके हैं.