HPBOSE 12th Result 2022: हिमाचल 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस आसान तरीके से फटाफट करें चेक

HPBOSE Himachal Board 12th Result 2022: बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा में जिन भी छात्रों ने हिस्सा लिया था. वह बोर्ड के ऑफिश्यली वेबसाइट पर जाकर अपना नंबर चेक कर सकते हैं.
HPBOSE 12th Result 2022: हिमाचल 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस आसान तरीके से फटाफट करें चेक

ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट

HPBOSE Himachal Board 12th Result 2022: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (Himachal Board 12th Result 2022) ने आज 18 जून यानी शनिवार को 12वीं के बोर्ड के रिजल्ट की घोषणा कर दी है. बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा में जिन भी छात्रों ने हिस्सा लिया था. वह बोर्ड के ऑफिश्यली वेबसाइट पर जाकर अपना नंबर चेक कर सकते हैं. रिजल्ट देखते समय छात्रों को बस कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा.

परीक्षा में शामिल छात्र हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक साइट hpbose.org पर विजिट कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इस बार 93.91 प्रतिशत छात्र इस बोर्ड एग्जाम में पास हुए हैं. पिछले वर्ष यह 92.77% रहा था. लिहाजा इस मुकाबले अधिक बच्चे पास हुए हैं. इस साल बारहवीं कक्षा की टर्म-2 बोर्ड परीक्षा का आयोजन 22 मार्च से 13 अप्रैल, 2022 तक किया गया था.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

Add Zee Business as a Preferred Source

ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट

छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाना होगा. इसके बाद होमपेज पर, 'रिजल्ट' टैब पर क्लिक करना होगा.यहां एचपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करते ही अपने क्रेडेंशियल दर्ज कर लॉग इन करना होगा. फिर 'सर्च' बटन पर क्लिक करते ही रिजल्ट छात्रों के सामने ओपन हो जाएगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6